मप्र: सतना में बिक रहे थे पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुब्बारे, महिला गिरफ्तार

छिंदवाड़ा/सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे हुए गुब्बारे मिलने से हड़कंप मच गया। पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुब्बारे बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि जिले में 10 से 15 लोग इस तरह के गुब्बारे बेच रहे है।

Pakistan Zindabad balloons found in Satna

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के सतना जिले में इन दिनों पाकिस्तान जिंदाबाद लिखे गुब्बारे बिक रहे हैं। इन गुब्बारों ने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। गुब्बारों का रंग भी हरा है और उसमें पाकिस्तान का झंडा भी बना हुआ है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसे नहीं पता कि अंग्रेजी में गुब्बारों पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ है।

महिला ने पुलिस को बताया कि जिले में 10 से 15 लोग ऐसे गुब्बारे बेच रहे हैं। महिला कभी कहती है वो दिल्ली से गुब्बारे लेकर आई है तो कभी कहती है उसने यहीं बाजार से खरीदे हैं। हालांकि महिला अभी ये नहीं बता रही है कि उसने ये गुब्बारे सतना में कहां से खरीदे। सतना पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। खासतौर पर पुलिस के लिए ये चिंता का विषय है कि आखिर ये गुब्बारे कहां से आ रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+