पाकिस्तानी हिन्दू बोले-हम सुरक्षित, सुखी-आनंद से हैं, हम पाक में ही रहना चाहते हैं
पाकिस्तान के कराची से पितरों का पिंडदान करने, भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने भारत आए हिन्दुओं के जत्था दमोह पहुंचा है। उन्होंने बताया कि जैसा सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाया जाता है, वैसा कराची में कुछ नहीं है, हम सुखी हैं।

Recommended Video

पाकिस्तान के कराची में स्थित गौड़िय वैष्णव परंपरा के मठ के प्रमुख श्रीकृष्ण किशोर दास महाराज दमोह के आनंदकंद दयायु आश्रम में रुके हुए हैं। उनके साथ 45 लोग जो हिन्दू परिवार से हैं वे भी आए हैं। ये सभी भारत में तीर्थ दर्शन, गयाजी में अपने पूर्वजों का पिंडदान करने, हरिद्वार में संक्रांति पर्व के गंगाजी स्नान और पुरी में भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी के दर्शन करने जा रहे हैं। यह सभी लोग दो दिन पहले मप्र के दमोह में स्थित भगवान आनंदकंद दयालु आश्रम में रुके हैं। यहां संत समागम में शामिल हुए। पाकिस्तान से आए हिन्दू श्रद्धालुओं ने यहां संतों का पूजन कर सम्मान किया।
हम पाकिस्तान में पूरी तरह सुरक्षित, सुख से हैं

पाकिस्तान में प्रशासन और सरकार का पूरा सपोर्ट है
धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर उनका कहना था कि हम लोगों को प्रशासन और सरकार का पूरा सपोर्ट है। मठ से हम लोग हर साल जगन्नाथ रथयात्रा निकालते हैं, सरकार यात्रा के समय रोड को बंद कर रथयात्रा के लिए रास्ता बनाती है। नवरात्र में पूजन का आयोजन होता है, एकादशी पर कार्यक्रम करते हैं, हमें वहां का प्रशासन और सरकार पूरी सुरक्षा दिए है। श्रीकृष्ण किशोरदास का कहना है कि हम अपने देश पाकिस्तान में ही रहना चाहते हैं। हम वहां पर सुखी, सुरक्षित और आनंद से हैं।












Click it and Unblock the Notifications