OPINION: सरकारी कर्मचारियों के लिए एमपी सरकार की संवेदनशील पहल

MP News: मध्य प्रदेश के 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को मोहन यादव सरकार बहुत बड़ा तोहफा देने जा रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश के 7 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को उन्हें मिलने वाले आवास किराया, परिवहन और मंत्रालय भत्ते बढ़ाने की तैयारी कर ली है। मोहन यादव सरकार की इस पहल से सरकारी कर्मचारियों समेत उनके परिवारों के जीवन में नई खुशियां आने वाली हैं।

मोहन यादव सरकार का यह कदम सरकारी वेतनभोगियों को मिलने वाले भत्तों को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जोड़ने के व्यापक उद्देश्य का हिस्सा है। इससे इन सरकारी कर्मियों और उनके परिवारों के जीवन-यापन का स्तर और बेहतर होने की उम्मीद है। इसके अलावा, जो सरकारी कर्मचारी मंत्रियों के निजी कार्यों में नियुक्त किए गए हैं, उन्हें मिलने वालों भत्तों में भी खास वृद्धि की योजना है।

mohan yadav

एमपी के 7 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
राज्य सरकार ने लंबे समय के गतिरोध के बाद इस दिशा में कदम बढ़ाया है। इन भत्तों में 12 वर्षों से कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2018 में लागू सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन समायोजित किए गए, लेकिन भत्ते अपरिवर्तित रहे। अब मोहन यादव सरकार की ओर से पहल की जा रही है, उससे जाहिर होता है कि वह सरकारी कर्मचारियों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कितनी सजग और संवेदनशील है।

mohan yadav

सरकारी कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील है मोहन सरकार
इससे पहले, कर्मचारी संगठनों की ओर से खर्चों और महंगाई में बढ़ोतरी हवाला देते हुए इन भत्तों में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी। एमपी सरकार ने पहले इसकी समीक्षा करवाई, जिसको लेकर इन भत्तों को उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जोड़ने की सिफारिश की गई।

mohan yadav

भत्तों में बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा मनोबल
इससे पहले नई दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरीय क्षेत्रों में तैनात मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए गृह किराया भत्ते की दरें हाल ही में 10% से बढ़ाकर 30% की गई हैं। मध्य प्रदेश में गृह किराया भत्ता (HRA) दरों का अंतिम संशोधन 2012 में हुआ था, जो उस समय राज्य वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित था।

mohan yadav

इन संशोधित दरों का लाभ अखिल भारतीय सेवाओं के कर्मचारियों सहित सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को मिलेगा, जो वर्तमान में क्रमशः 46% और 50% की दर से भत्ते प्राप्त कर रहे हैं।

mohan yadav

सरकारों की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाकर रखे। क्योंकि, अगर एक कल्याणकारी सरकार को जनहित के कार्य करवाने हैं तो उनका माध्यम यही सरकारी कर्मचारी बनते हैं।

mohan yadav

अगर उनका मनोबल ऊंचा रहेगा, वे हौसलेमंद रहेंगे तो आखिरकार इसका प्रभाव उनकी कार्य क्षमता और उनकी दक्षता पर पड़ेगा। स्वाभाविक रूप से अगर कर्मचारी खुश रहेंगे तो वह जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने में भी जी-जान से जुटने की कोशिश करेंगे।

mohan yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+