MP: ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन जरूर पढ़ें ये खबर, कहीं आप तो नहीं हो रहे ठगी के शिकार
मध्यप्रदेश के इंदौर में ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के माध्यम से लोगों के साथ फ्रॉड करने वाली मंदसौर की गैंग के 08 आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में गिरफ्तार हुए हैं। गैंग द्वारा वेबसाईट रॉक एक्सचेंज के माध्यम से की जा रही थी, करोड़ो रुपये की ऑनलाइन गैंबलिंग।
ऑनलाइन गेम का बना रखा था ऐसा अल्गोरिथम की इसमें पैसे लगाने वाले व्यक्ति का जीत का प्रतिशत बहुत कम कर दिया जाता है, और शुरू में उसे जिताकर थोड़ा लालच दिया जाता है।ये कम उम्र के नाबालिग बच्चों व युवाओं को लुभावने ऑफर द्वारा जल्दीअमीर बनने की चाहत में, सट्टा और ऑनलाइन गैंबलिंग के लिए प्रेरित कर, लगवा देते है, इसकी लत।आरोपियों के पास से 29 मोबाइल 13 चेक बुक/पास बुक, 6 लैपटॉप, नगदी व मिला करोड़ो का हिसाब किताब।

मध्यप्रदेश के इंदौर में फर्जी Digital Arrest के माध्यम से ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग के सूरत (गुजरात) एवं मैहर (मध्यप्रदेश) के कुल 04 आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार हुए हैं। महिला फरियादिया के साथ 01 करोड़ 60 लाख रू की ऑनलाइन ठगी हुई थी।
उक्त ऑनलाइन ठगी से संबंधित सैकड़ों बैंक खातों को पुलिस ने फ्रिज कराया है, जिसमें करोड़ों रूपए के ट्रांजैक्शन मिले हैं। गैंग के सदस्य, कॉल पर स्वयं को पुलिस अधिकारी, CBI अधिकारी, RBI अधिकारी होना बताकर फर्जी कूटरचित दस्तावेज भेजकर पुलिस केस में फंसाने का झूठ बोलकर ऑनलाइन पैसे प्राप्त कर वारदात को अंजाम देते थे।
मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस की देर रात्रि में गुंडे, बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ा प्रहार किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1224 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 734 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 328 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई है। सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। बदमाशों को आगे अपराध ना करने की हिदायत देते हुए, उनसे डोजियर भरवाए गए हैं।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अंजान व्यक्ति के द्वारा किए गए वीडियो कॉल के पूर्व रखे सावधानी, या तो कॉल रिसीव न करे या अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे को छुपाकर रिसीव करे ताकि कॉल के पश्चात् कोई अशलील वीडियो बनाकर ठग आपको ब्लैकमेल न कर सके।
ये भी पढ़े- Indore News: पटाखे की आवाज निकालने वाले सावधान, इन नंबर्स की बुलेट पर होगा एक्शन












Click it and Unblock the Notifications