Indore News: पटाखे की आवाज निकालने वाले सावधान, इन नंबर्स की बुलेट पर होगा एक्शन

मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुख्यालय एवं यातायात मनोज कुमार श्रीवास्तव व पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर अरविंद तिवारी के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस के सभी अधिकारियों व यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम को दिशा-निर्देश दिये गए।

शहर के चौराहों व मुख्य मार्गों पर बेहतर यातायात प्रबंधन का कार्य करें, साथ ही आकस्मिक चेकिंग लगाकर तेज/लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले, मॉडिफाई साइलेंसर कर तेज/कर्कश ध्वनि निकाल कर आमजनमानस में भय पैदा करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

Indore

विगत माह से निरंतर यातायात प्रबंधन पुलिस के समस्त अधिकारियों द्वारा अपने-अपने यातायात प्रबंधन जोन के अंतर्गत आने वाले मुख्य मार्गो चौराहों पर यातायात के अधिकारी कर्मचारियों की टीम बनाकर तेज/कर्कश ध्वनि मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग कर कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान अब तक 2143 मॉडिफाई साइलेंसर वाहनों द्वारा ध्वनि प्रदूषण करने पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई साथ ही मौके पर मॉडिफाइड साइलेंसर भी जप्त किये।

पिछले माह यातायात पुलिस ने विजयनगर में सैकड़ों साइलेंसरो पर रोड रोलर चलाया था। इसके पश्चात दिनांक को भवरकुआ क्षेत्र में भी डीसीपी, यातायात प्रबंधन और यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जप्त साइलेंसरो पर रोड रोलर चलाकर नष्ट किया गया। डीसीपी, यातायात प्रबंधन ने कहा कि, नियम विरुद्ध तेज/कर्कश ध्वनि साइलेंसर लगा कर आमजनमानस में भय पैदा करने वाले वाहन चालकों पर यातायात प्रबंधन पुलिस की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, मुख्यालय एवं यातायात मनोज कुमार श्रीवास्तव व पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर अरविंद तिवारी के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस के सभी अधिकारियों व यातायात प्रबंधन पुलिस की टीम को दिशा-निर्देश दिये गए।

ये भी पढ़े- Indore News: सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट के लिए एडमिन जिम्मेदार, इन पर होगी कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+