गुना में जहर साबित हुआ ट्यूबवेल का पानी, 1 की मौत डेढ़ दर्जन बीमार
गुना में दूषित पानी पीने से एक ग्रामीण की मौत हो गई और 17 ग्रामीण उल्टी दस्त के शिकार हो गए
गुना, 3 अगस्त। वैसे तो पानी जीवन देने वाला होता है और उसे पीकर इंसान की सांसे चलती है, लेकिन अगर यही पानी जिंदगी छीन ले तो आप इसे क्या कहेंगे। ऐसा ही मामला गुना में सामने आया है जहां पानी पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए।

उमरदा की सहरिया बस्ती में हुआ घटनाक्रम
उमरदा की सहरिया बस्ती में पानी पीने से गांव की एक आदमी की मौत हो गई और तकरीबन 17 लोग उल्टी दस्त की चमेट में आ गए। अचानक पानी पीने की वजह से हुई मौत और बीमारी को देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों को समझ में नहीं आया कि अचानक ये क्या हो गया।
डेढ़ साल से बंद ट्यूबवेल का पिया था लोगों ने पानी
गांव में एक ट्यूबवेल बीते डेढ़ साल से बंद था। इसी ट्यूबवेल को फिर से खोला गया और इसी ट्यूबवेल का पानी ग्रामीणों को सप्लाई किया गया। ट्यूबवेल की इसी दूषित पानी को पी कर अचानक ग्रामीण बीमार हुए और इसी दूषित पानी की वजह से एक ग्रामीण की जान भी चली गई।
गांव के सरपंच ने चुनाव जीतने की खुशी में खोल दिया था ट्यूबवेल
जिस ट्यूबवेल का पानी ग्रामीणों ने पिया था वह ट्यूबवेल गांव के सरपंच ने खोला था। गांव का सरपंच चुनाव जीता था और इसी खुशी में उसने ट्यूबवेल का पानी ग्रामीणों के लिए खोल दिया। खुद सरपंच को नहीं मालूम था कि ट्यूबवेल का दूषित पानी इतनी त्राहि-त्राहि मचा देगा।
घटना के बाद गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
गांव में बीमारी फैलने की जानकारी मिलते ही गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। यहां लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को प्राथमिक उपचार दिया और जिनकी हालत गंभीर थी ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
पीएचई विभाग ने लिया पानी का सैंपल
दूषित पानी की जानकारी मिलने पर पीएचई विभाग की टीम भी गांव में पहुंची। पीएचई विभाग के अमले ने ट्यूबवेल के पानी का सैंपल लिया। इसके साथ ही ट्यूबवेल के पानी को आप फिलहाल पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications