'ग्वालियर के केजरीवाल' दिल्ली के सीएम पर क्या बोल गए? चाट की दुकान पर हमशक्ल देख चौंक जाएंगे आप

Arvind Kejriwal: दिल्ली में सियासी पारा लगातार चढ़ा हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने एलान कर दिया है कि वे दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद अटकलों का दौर जारी है कि दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

ग्वालियर के गौरव गुप्ता जोकि केजरीवाल के नाम से प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की रिहाई और सीएम पद छोड़ने के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।केजरीवाल की जेल से रिहाई पर उन्हें काफी खुशी भी है।

Arvind Kejriwal HumShakal

ग्वालियर शहर में मोती महल के बैजाताल से अगर आप गुजर रहे हैं तो एक शख्स को देखकर आपके कदम या गाड़ी के पहिए खुद ही थम जाएगें। वजह है उस शख्स का चेहरा, जिसे देखते ही आपके मुंह से केजरीवाल निकल आएगा। दोनों के बीच समानता इतनी है कि दोनों के चेहरे-मोहरे काफी हद तक मिलते हैं।

हाल ही में केजरीवाल की जेल से रिहाई पर उन्हें भी काफी खुशी है। ग्वालियर के गौरव गुप्ता को लोग 'केजरीवाल' के नाम से पहचानते हैं। केजरीवाल की रिहाई पर गौरव गुप्ता कहते हैं कि 'ये कोर्ट का न्याय हुआ है। काफी समय उन्हें जेल में रहना पड़ा, ये अलग बात है। मगर न्याय की जीत हुई। हम सब काफी खुश हैं।सीएम का पद वे जरूर छोड़ेंगे, लेकिन जो देश हित में और दिल्ली के हित में होगा वह जरूर करेंगे।

पिछले कई सालों से अपनी छोटी सी बाइक पर स्वादिष्ट और जायकेदार चाट की दुकान लगाने वाले गौरव गुप्ता बहुत ही दिलचस्प व्यक्तित्व के धनी हैं। गौरव गुप्ता ने बताया कि कुछ साल पहले उनके दोस्तों ने उन्हें केजरीवाल के नाम की संज्ञा देना शुरू किया। धीरे-धीरे दुकान पर आने वाले सभी लोग उन्हें केजरीवाल के नाम से बुलाने लगे। अरविंद केजरीवाल का हमशक्ल होने पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल की जो प्रसिद्ध है उसकी 50% प्रसिद्धि तो मुझे भी मिली है।

अपने खास जायके के लिए जाने जाते

ग्वालियर के केजरीवाल केवल अपने चेहरे के लिए ही नहीं बल्कि अपने स्वादिष्ट और जायकेदार व्यंजनों के लिए भी खासी पहचान रखते हैं। उनकी छोटी सी बाइक पर लगी दुकान पर रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग व्यंजनों का लुफ्त लिखने के लिए आते हैं। इनकी स्पेशल कटोरी चाट ग्वालियर ही नहीं, बल्कि ग्वालियर के आसपास के जिलों में भी खासी फेमस है।

Arvind Kejriwal HumShakal

बातों से भी लुभाते हैं गौरव

यहां आने वाले लोगों का कहना है कि जितना स्वाद इनके व्यंजनों में है। उतना ही स्वाद इनकी लच्छेदार बातों में भी है। यही वजह है कि सालों से लोग इनके रेगुलर चाट खाने के लिए आते हैं। गौरव गुप्ता ने बताया उनके यहां कटोरी चाट, दही बड़ा, रसगुल्ला, भेलपुरी और समोसा चाट लोगों को अति प्रिय है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 12:00 बजे अपनी मोपेड पर दुकान खोलने वाले गौरव गुप्ता शाम 5:00 बजे तक अपने घर चले जाते हैं। इसके बाद भी लोग इन्हें पूछने के लिए फोन करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+