जगन्नाथपुरी में होटल के बाहर से युवती को उठा ले गए बदमाश, समुंदर किनारे मिला शव

Madhya Pradesh के बीना से एक युवती अपने परिवार के साथ जगन्नाथपुरी में घूमने गई थी। पुरी में सीटी रोड स्थित एक होटल में ठहरे थे। होटल की गैलरी में सूख रहे कपड़े नीचे गिरे थे, जिन्हें उठाने के लिए युवती नीचे गई थी। बदमाश उसका अपहरण कर ले गए। युवती को काफी तलाशने के बाद जब परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो दिनभर कोई मदद नहीं मिली। बाद में युवती का शव समुंदर किनारे मिला। उसे एसिड या कैमिकल से जलाया गया था। दुष्कर्म व बुरी तरह मारपीट की आशंका भी जताई जा रही है।

bina ku yuvti

बीना में रविवार को उड़ीसा में मृत मिली युवती के परिजन व स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन व चक्काजाम कर उड़ीसा में घटना के आरोपियों की तलाश व दंड देने की मांग की है। मृतिका ने भाई ने पुलिस को जानकारी दी है उसके अनुसार भाई ने बताया कि उसकी बड़ी बहन, माता-पिता जगन्नाथपुरी गए थे। वहां पर सीटी रोड इलाके में स्थित शांति पैलेस नाम की होटल में रुके थे। बीते 23 नवंबर को उनकी बहन गायब हो गई थी। होटल की बालकनी से कुछ कपड़े नीचे गिर गए थे, उन्हें लेने वह नीचे गई थी। उसके बाद वह गायब हो गई। घटना के समय पिता मंदिर दर्शन करने गए थे। काफी देर तक मां और बेटा यही समझते रहे कि बेटी अपने चाचा के साथ दर्शन करने गई है। जब वे लौटकर आए तो पूछा तब पता चला कि युवती अपने चाचा के साथ नहीं गई थी।

पुलिस के हाथ-पैर जोड़े, कोई सहयोग नहीं मिला
परिजन के अनुसार बहन को काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो होटल के कैमरे देखे थे, पहले तो होटल वाले ने आनाकानी की, बाद में बमुश्किल वह रिकॉर्डिंग दिखाने तैयार हुआ। उसमे युवती सीढ़ियों से नीचे जाती तो दिख रही है, लेकिन उसके बाद कहां गायब हो गई, पता नहीं चला। जब वे पुलिस के पास पहुंचे तो पुलिस ने कोई ध्यान ही नहीं दिया। परिजन दिनभर थाने में मिन्नतें करते रहे, हाथ-पैर जोड़े तब शाम को जाकर एफआईआर लिखी गई। होटल के पास ही एक अन्य होटल में भी सीसीटीवी कैमरे लगे थे, होटल वाले ने रिकॉर्डिंग बताने से मना कर दिया, पुलिस पहुंची तो उन्हें भी मना कर दिया गया और पुलिस ने वहां से रिकॉर्डिंग निकालने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की थी। युवती का शव काफी जली हुई अवस्था में समुंदर किनारे मिला है। पुलिस यदि तत्काल कार्रवाई कर लेती तो युवती की जान बचाई जा सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+