Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP: आंगनवाड़ी में बच्चों के बीच मंत्री और कलेक्टर, कौन है मोटी आई, जिनसे किया संवाद

मध्यप्रदेश के झाबुआ में कल्याणपुरा के तड़वी फलिया में स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर पहुँच कर कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग निर्मला भूरिया और कलेक्टर नेहा मीना ने मंगल दिवस आयोजन में सम्मिलित हुए।

आंगनवाड़ी केन्द्र पर जानकारी दी गयी यहां पूर्व में 4 सैम (SAM) अतिकुपोषित बच्चें थे, कुपोषण मुक्त अभियान के तहत एक बच्चा सामान्य श्रेणी एवं एक मैम श्रेणी में पहुंच गया है एवं 2 बच्चें सैम (SAM) श्रेणी में है जिन्हें मोटी आई कान्ता हरिश चौधरी और कमला खापेड़ द्वारा निरन्तर टीएचआर लड्‌डु एवं मालिश कर कुपोषण से मुक्त किए जाने के प्रयास किये जा रहे।

Jhabua

कैबिनेट मंत्री ने कुपोषित बच्चे की माता और मोटी आई से संवाद किया और बच्चें की देखरेख कर पौष्टिक आहार, टीएचआर लड्डू एवं गुड़ चना खिलाये जाने को कहा। कलेक्टर ने बच्चों की शिशु रोग विशेषज्ञ से स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने हेतु निर्देशित किया। कैबिनेट मंत्री ने कुपोषित बच्चों को टीएचआर से बने लड्‌डु खिलाए एवं मोटी आई का पुष्पमाला पहना कर सम्मान किया।

समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रो पर मोटी आई पोस्टर लगाने की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री एवं कलेक्टर ने केन्द्र पर मोटी आई पोस्टर लगाये जिसमे केन्द्र का नाम, मोटी आई का नाम प्रदर्शित रहेगा। आंगनवाड़ी को दी गयी मान्टेसरी किट के माध्यम से कैबिनेट मंत्री एवं कलेक्टर ने बच्चो के साथ विभिन्न ज्ञानवर्धक खेल खेले एवं खेल के माध्यम से बच्चो को पढ़ाई करायी गयी। इसी के साथ मंगल दिवस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आंगनवाड़ी केन्द्र पर गर्भवती महिला श्रीमती दीपिका दिनेश भूरा की गोद भराई कर उसे किट भेंट की है।

इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी आर एस बघेल, सहायक संचालक वर्षा चौहान, जिम्मी निर्मल, सीडीपीओ प्रियंका बुनकर, आंगनावाड़ी कार्यकर्ता महिलाएँ एवं बच्चे उपस्थित रहे।

कलेक्टर नेहा मीना ने कृत संकल्पित होकर झाबुआ को कुपोषण से मुक्त करने हेतु अभियान प्रारम्भ किया है। इसी कड़ी में मोटी आई को आयुष विभाग के माध्यम से आयुर्वेद अनुसार अभ्यंग (मालिश) किये जाने का प्रशिक्षण दिया गया जिसके तहत प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्रों पर कुपोषित बच्चों को मोटी आई के द्वारा निरन्तर अभ्यंग (मालिश) की जा रही है।

ये भी पढ़े- Indore News: सरकारी जमीन पर काट दी अवैध कॉलोनी, मकानों पर चला बुलडोजर, अब इनकी बारी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+