UPSC Exam Result: मजदूर के बेटे ने हासिल किया सफलता का मुकाम, अफसर बन कामयाबी का इतिहास रचा
UPSC Exam Result: 'कहते हैं, मंजिलें उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है', जी हां इन्ही पंक्तियों को साकार कर दिखाया है, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में रहने वाले एक छात्र ने जिसे कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 916वीं रैंक हासिल की है।
पारिवारिक आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद छात्र ने हार नहीं मानी, और बिना कोचिंग के तीसरे अटेम्प्ट में छात्र ने UPSC की परीक्षा क्लियर करने में सफलता हासिल की है। नर्मदा पुरम के पास सुहागपुर विधानसभा के गांव ईश्वरपुर के रहने वाले निलेश अहिरवार ने यह कारनामा कर दिखाया है, जहां उन्होंने UPSC की परीक्षा को पास किया है।

नर्मदापुरम के पास ग्राम ईश्वरपुर के रहने वाले नीलेश अहिरवार बेहद गरीब परिवार से आते हैं, जहां उनके पिता मजदूरी कर कर पैसा कमाते हैं। इतना ही नहीं नीलेश की माता भी ग्रहणी है,जहां माता और पिता ने कम शिक्षा हासिल की है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद माता-पिता ने अपने बच्चों को पढ़ाई में किसी तरह का कोई व्यवधान पैदा ना हो इसका पूरा ध्यान रखा, और बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलवाई। परिणाम रहा कि, बच्चे ने UPSC की एग्जाम को क्लियर कर लिया है, जहां अब वह जल्द अफसर बनेगा।
निलेश अहिरवार ने किस तरह की कोई कोचिंग नहीं की, साथ ही उन्होंने अपने लगातार प्रयास में UPSC की परीक्षा को पास कर नर्मदा पुरम जिले को गौरवान्वित किया है। निलेश का घर नर्मदा पुरम जिले से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां एक बेहद छोटे से मकान में रहकर निलेश ने परीक्षा की तैयारी की है। इतना ही नहीं, इस मकान में जहां निलेश की मां खाना बनाया करती थी। वहीं उस मकान में निलेश पढ़ाई करते थे। कच्चे और कबेलू वाले मकान में किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं थी, लेकिन बावजूद इसके निलेश ने इसी मकान में पढ़ाई कर UPSC की परीक्षा को पास कर लिया है।
ये भी पढ़े- Indore News: ये हैं इंदौर से परमानेंट चुनाव प्रत्याशी, 19 बार हारने के बाद 20वीं बार फिर भरा नामांकन












Click it and Unblock the Notifications