Lord Shiva Marriage: निकिता ने भगवान शिव से रचाई शादी, MBA पास युवती के अनूठे विवाह की असली कहानी
Marriage With Lord Shiva In Madhya Pradesh: पिछले दिनों राजस्थान में पूजा सिंह ने भगवान कृष्ण से शादी रचाई और अब मध्य प्रदेश के बतिया में निकिता की शादी भगवान शिव से हुई है।

Nikita Lord Shiva wedding in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के दतिया में अनोखा विवाह हुआ है। यहां की एमबीए पास युवती ने भगवान शिव को अपना पति माना है। उनके साथ शादी रचाई है। तीनों लोक के स्वामी कहे जाने वाले भगवान शिव शंकर के साथ शादी रचाने वाली युवती का नाम निकिता निकिता चौरसिया है। मामला मध्य प्रदेश के दतिया का है।

रीति रिवाज से हुई निकिता-शिव की शादी
निकिता चौरसिया ने भगवान शिव के साथ पूरे रीति रिवाज से शादी की है। मेंहदी, हल्दी, बान जयमाला व सात फेरे समेत तमाम रस्में निभाई गई हैं। इस अनोखी शादी में निकिता के परिवार व रिश्तेदारी के लोग जमकर नाचे भी।
Recommended Video


भगवान शिव से शादी की वजह?
अमर उजाला की एक खबर के अनुसार मीडिया से बातचीत में निकिता ने बताया कि भगवान शिव के साथ शादी करने की वजह ये है कि उसने महसूस किया कि लोग सांसरिक मोहमाया के जाल में फंसते जा रहे हैं। धन दौलत होने के बावजूद दुखी रहती है। महामार्ग को चुनने वाला हमेशा सुखी रहता है। इसलिए उन्होंने अपना जीवन भगवान शिव को सौंप दिया। किसी सामान्य लड़के की बजाय भगवान शिव को अपना पति चुना है।

क्या बोले निकिता के परिजन?
निकिता चौरसिया के इस अनूठे फैसले पर भले ही लोग कुछ भी कह रहे हो, मगर उसके परिवार के लोग निकिता का समर्थन करते हैं। वे कहते हैं कि जब हम भगवान की भक्ति करते हैं तो उसी के हो जाते हैं। भगवान शिव में निकिता की गहरी आस्था है। इसलिए उसने उनसे शादी ही कर ली। हमने भी उसके फैसले का सम्मान करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications