भोपाल: लावारिस मिली बच्ची, शरीर पर रेंग रहीं थीं चीटियां और कीड़े
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक नवजात बच्ची लावारिस मिली। स्थानीय लोग बच्ची को पास के जेपी अस्पताल में ले गए। दरअसल आस पास गुजर रहे लोगों ने जब झाड़ियों में से रोने की आवाज सुनी तो वो रुक गए। लोगों ने देखा कि बच्ची पर चींटी रेंगे रही थी और कीड़े काट रहे थे। अस्पताल के डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा, 'बच्ची की शरीर पर कई चोटें हैं, अब भी स्थिति गंभीर है।'













Click it and Unblock the Notifications