भ्रष्टाचार के सबूतों की माला पहनकर घसीटते हुए DM ऑफिस पहुंचा युवक, सिर पर चप्पल रखकर CM से लगाई गुहार
Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मुकेश प्रजापति नामक शख्स अर्द्धनग्न अवस्था में सड़क पर घिसटते दिखाई दे रहा है।फरियादी के गले में कागजों की लंबी माला है जिसे लेकर वो कलेक्टर ऑफिस पहुंचा हैं।
बताया जा रहा है कि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर आया हुआ है। दरअसल फरियादी जनसुनवाई में पहुंचा था। वहां जाकर उसने मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाते हुए कहा कि अब तो मुझे न्याय दे दो। मैं चप्पल सर पर रखकर न्याय की भीख मांगता हूं।

Recommended Video
बताया जा रहा है कि फरियादी बीते सात सालों से पूर्व जिला पंचायत सीईओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत कर रहा है। मगर सुनवाई नहीं हो पा रही है। इसलिए अर्धनग्न अवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचा। फरियादी ने अपने गले में 1000 शिकायती आवेदनों के पन्नो की माला पहन रखी थी। वह घिसटते हुए कलेक्टर साहब के दफ्तर में जनसुनवाई में पहुंचा। उसने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से गुहार लगाई की मुझे न्याय दे दो। बोला मैं चप्पल सर पर रखकर न्याय की भीख मांगता हूं।
पीड़ित नीमच जिले की जावद विधानसभा के ग्राम काकरिया तलाई का निवासी है। नाम मुकेश प्रजापति है। वो बीते सात सालों से कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। जनसुनवाई में हर बार आवेदन देने के बाद उन्हें मिलता है तो सिर्फ और सिर्फ एक आश्वासन। आखिर पीड़ित व्यक्ति जिसने भ्रष्टाचार को अपने गांव से जड़ से खत्म करने के लिए मुहिम चलाई उसके अंतर्गत जब पानी सर से ऊपर गुज़र गया तो उसने एक अनोखे तरीके से अपनी शिकायतों को अधिकारी तक पहुंच गया है।
कलेक्टर साहब ने फरियादी की बातो को सुना और उसे जल्द से जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। अब देखना यह होगा क्या इस बार भी ये दिलासा ही होगा या फिर मुकेश का सात सालों का इंतजार खत्म हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications