Nauradehi: बाघिन राधा की बेटी N-111 ने जन्में 4 शावक, पौने दो महीने हुए शावक
Nauradehi Sanctuary की बाघिन राधा एक बार फिर दादी बनी है। उसकी बेटी N-111 पहली दफा मां बनी है और उसने करीब डेढ़ महीने पहले 4 शावकों को जन्म दिया है। साल 2018 से अब तक यहां 13 बाघों का जन्म हो चुका है।

नौरादेही अभयारण्य प्रबंधन के अनुसार नौरादेही रेंज में मौजूद 12 बाघों में एक बाघिन एन-111 ने 4 शावकों को जन्म दिया है। यह बाघिन पहली दफा मां बनी है। जबकि उसकी बहन बाघिन एन-112 पिछले साल 2 शावकों को जन्म दे चुकी है। नौरादेही के जंगलों में इन शवकों को मिलकर कुल 16 बाघ हो गए हैं।

Recommended Video

बाघिन राधा दूसरी दफा बनी दादी
नौरादेही अभयारण में टाइगर पुनस्र्थापन प्रोजेक्ट के तहत साल 2018 में पहली दफा बांधवगढ़ से बाघ किशन और कान्हा से बाघिन राधा को लाया गया था। साल 2019 में इनके मिलन से पहली दफा 3 शावकों का जन्म हुआ था, जिसमें दो मादा व एक नर बाघ था। इन्हीं में से एक बाघिन एन-111 ने बीते दिनों 4 शावकों को जन्म दिया है तो बाघिन-112 पिछले साल दो शावकों को जन्म दे चुकी है। इसी लिहाज से बाघिन राधा दूसरी दफा दादी बनी है तो दो दफा वह मां बन चुकी है।
नौरादेही में बाघों का गणित
1 - बाघ- किशन एन-1
2 - बाघिन राधा एन-2
3 - एन- 1 और 2 से जन्में: 3 शावक
4 - एन-1 और एन-2 से दोबारा जन्में 4 शावक
5 - एन-112 ने जन्में 2 शावक
6 - एन-111 ने जन्में 4 शावक
7 - मेहमान बाघ - 01
-----------------------------
नौरादेही में कुल बाघ - 16
-----------------------------












Click it and Unblock the Notifications