Narmadapuram: बोरी का वजन बढ़ाने के लिए मूंग में मिला दी 14 करोड़ रुपये की मिट्टी, ऐसे हुआ घोटाले का खुलासा
Narmadapuram News: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की वेयरहाउस में रखी मूंग में मिट्टी मिलाने का मामला सामने आया था। इसमें लगभग 14 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है।
जिले के सोहागपुर तहसील के ग्राम अजनेरी अंतर्गत आने वाले गोविंद वेयरहाउस का पूरा मामला है। मामला उजागर होने के बाद कृषि विभाग और वेयरहाउस प्रबंधन के अधिकारियों ने गोदाम मालिक के खिलाफ सोहागपुर थाने में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी मुताबिक वेयरहाउस में करीब 14 करोड़ की मूंग को बदलकर उसमें मिट्टी और दाल मिला दी गई है। दूसरे व्यापारी द्वारा 17 हजार क्विंटल मूंग खरीदने पर हेराफेरी उजागर हुई है। वेयर हाउस संचालक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद वेयर हाउस को ब्लैकलिस्टेड करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
Recommended Video
दरअसल पिपरिया के महेश ट्रेडर्स नामक व्यापारी ने श्रीगोविंद वेयरहाउस में उपार्जित मूंग के भंडारण होने के बाद हेराफेरी व मिलावट करने को लेकर विपणन संघ को शिकायत की थी। जिसके बाद गोदाम प्रभारी, मार्कफेड व कृषि विभाग के अधिकारियों के जांच दल ने गोविंद वेयरहाउस पहुंचकर घोटाले की जांच की है।
जांच में पाया गया कि गोविंद वेयरहाउस में उपार्जित मूंग मात्रा 47 हजार 579 बोरियों में 15 स्टेक में भंडारित की गई है। जिसका वजन 23 हजार 789 क्विंटल है। गोदाम में जांच के दौरान मूंग की बोरियों में समिति के टैग नहीं पाए गए। वहीं स्टेक की बोरियों में मूंग अमानक पाई गई।
मूंग कर बोरियों में मिट्टी, डस्ट,एवं दाल की मात्रा मानक से अधिक मिलावट की पाई गई। जबकि मूंग उपार्जन के दौरान गोदाम मालिक ने मानक गुणवत्ता के मूंग को ऑनलाइन स्वीकृति के बाद मूंग का भंडारण किया था। उसके बाद वेयरहाउस में मूंग में अपमिश्रण कर मिलावट किया गया। जिसके बाद गोदाम मालिक के खिलाफ अधिकारियों ने मामला दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications