नर्मदा पुरम DIG जगत सिंह राजपूत को हटाया, सचिन अतुलकर को अतिरिक्त प्रभार, IPS और SPS अफसर के ट्रांसफर
भारतीय पुलिस सेवा में अहम तबादलों का निर्णय लिया गया है, जिसमें एक दर्जन आईपीएस अफसर और 11 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों को नए पदों पर तैनात किया गया है। इस तबादले के बारे में विस्तृत जानकारी के अनुसार, नर्मदा पुरम की डीआईजी जगत सिंह राजपूत को अपने पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में भेजा गया है।
उनकी जगह, छिंदवाड़ा रेंज के डीआईजी सचिन अतुलकर को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपा गया है। इसी तरह, भोपाल के हबीबगंज के सहायक पुलिस आयुक्त वीरेन मिश्रा को भी अपने पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है। ग्वालियर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा को भी पुलिस मुख्यालय में भेजा गया है।

आईपीएस ऑफसरों को यहां किया गया पदस्थ
- रीवा के अंकित सोनी - सहायक पुलिस अधीक्षक, भोपाल के हबीबगंज में
- सोनाक्षी सक्सेना - अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जबलपुर
- लश्कर ग्वालियर - एसपी, ग्वालियर
- आनंद कलादगी - सहायक पुलिस अधीक्षक, विजयनगर इंदौर
- आयुष गुप्ता - नगर पुलिस अधीक्षक, लश्कर ग्वालियर
- विदिता डागर - एसडीओपी, नागौद
- आदर्श कांत शुक्ला - एसडीओपी, गेमर जिला मुरैना
- नरेंद्र रावत - एसडीओपी, मुलताई
- अभिषेक रंजन - एसडीओपी, नीमच
- इसके अलावा, राज्य पुलिस सेवा के एसपी ग्वालियर अमृत मीणा को पीएचक्यू एसपी जबलपुर में और कमल मौर्य को पांचवीं वाहिनी मुरैना में पदस्थ किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications