'मेरा ओवर कॉन्फिडेंस मुझे ले डूबा', नरोत्तम मिश्रा दतिया में मिली हार की बताई ये वजह
MP Politics: मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा चुनाव में मिली हार पर अपना दर्द बयां किया है।
पूर्व मंत्री नरोत्तम ने कहा कि अति आत्मविश्वास के कारण में चुनाव हारे हैं। नरोत्तम ने कहा कि अति आत्मविश्वास के कारण ही मराठा सेना पानीपत के युद्ध में अहमद शाह अब्दाली से हार गई थी।

ग्वालियर पहुंचे डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ओवर कॉन्फिडेंस में हर हो ही जाती है। उन्होंने भरे मंच से केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सामने यह बात कही आपको बता दें कि सिंधिया के पूर्वजों ने ही पानीपत का युद्ध लड़ा था इसके अलावा खुद सिंधिया पिछले लोकसभा चुनाव में हार का सामना कर चुके हैं। तो वही विधानसभा चुनाव में नरोत्तम को भी हार मिली थी।
कांग्रेस पार्टी को बताया अफजल गैंग का हिमायती
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर यहां बड़ा हमला किया है। जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय के दौरान सभा को संबोधित करते हुए डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेसियों और हमारे बीच वैचारिक लड़ाई है। क्योंकि वह अफजल गैंग के हिमायती सदस्य हैं जब जेएनयू में भारत माता के विरोध और अफजल के समर्थन में नारे लग रहे थे तब यही राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल अफजल गैंग से मिलने के लिए जाते थे लेकिन हम आज भी कहते हैं कि जिस घर में अफजल पैदा होगा उस घर में घुस के मारेंगे, यही हमारे और उनके बीच की लड़ाई है।
कांग्रेस और मनमोहन सिंह की सरकार में पाकिस्तान के सैनिक भारत के सैनिकों के सिर काट कर ले जाते थे और आज वही पाकिस्तान भीख मांगने को मजबूर है भाजपा की 10 साल की सरकार में यही परिवर्तन हुआ है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications