मध्य प्रदेश: महिला से रेप का केस दर्ज हुआ तो आरोपी ने पिता-भाई के साथ मिलकर पति को मार डाला

भोपाल। मध्य प्रदेशमें बोरदेही थाना क्षेत्र के बुरकाल ढाना निवासी युवक ने एक महिला से रेप किया था। महिला के पति ने उसकी शिकायत पुलिस से कर दी। रेप का केस दर्ज होने पर युवक बौखला गया। युवक ने अपने पिता और चचेरे भाई के साथ मिलकर रेप पीड़िता के पति की हत्या कर दी। उसके बाद तीनों घटनास्थल से भाग गए। रेप और फिर हत्या करने के मामले में पुलिस ने टंकू धुर्वे, गंजू धुर्वे और सदन धुर्वे के खिलाफ केस दर्ज किया है।

murder of rape victims husband in madhya pradesh

पुलिस अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि टंकू धुर्वे और महिला का पति छिंदवाड़ा में काम करते थे। लगभग छह महीने पहले टंकू ने महिला को हवस का शिकार बनाया था। टंकू के खिलाफ पीड़िता ने छिंदवाड़ा जिले के थाना लावाघोघरी में केस दर्ज कराया। तब से टंकू उन दोनों पति-पत्नी के खून का प्यासा हो गया था।

murder-of-victim-s-husband-in-madhya-pradesh

पुलिस का कहना है कि इस मामले में टंकू और उसके पिता गंजू धुर्वे व चचेरे भाई सदन धुर्वे पर हत्या का केस दर्ज किया गया ​है। उन्होंने दीपावली के दिन महिला के पति को मार डाला था। वे तीनों हथियार लेकर उसके घर गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+