MP Board 10th-12th Result: MP बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 10वीं में अनुष्का तो 12वीं में अंशिका और मुस्कान टॉपर

MP Board 10th-12th Result 2024 Declared: मध्य प्रदेश के बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। एमपी बोर्ड ने बुधवार को 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट घोष‍ित कर दिए हैं। इस बार भी पिछले साल की तरह लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है।

सभी 10वीं और 12वीं बोर्ड के छात्र अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में 10वीं में अनुष्का अग्रवाल और 12वीं में अंशिका और मुस्कान ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

MP Board Result

मंडला की अनुष्का के 500 में से 495 अंक

10वीं बोर्ड के जारी नतीजों में मंडला की अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 अंकों के साथ पूरे मध्य प्रदेश में टॉप किया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस साल की मेरिट लिस्ट के टॉप 10 में एक भी छात्र बड़े शहर से नहीं आया है। कटनी की रेखा रेबारी, आगर मालवा से इश्मिता तोमर और रीवा से स्नेहा पटेल ने 500 में से 493 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया है।

12वीं बोर्ड के टॉपर

वहीं 12वीं की बात करें गणित-विज्ञान वर्ग से रीवा की अंशिका मिश्रा ने 500 में से 493 अंक लाकर मैरिट हासिल की। ऐसे ही विदिशा की मुस्कान डांगी ने 493 मार्क्स के साथ कॉमर्स में पहला स्थान पाया है। शाजापुर के जयंत यादव ने 500 में से 487 अंकों के साथ कला वर्ग में टॉप किया है। जबकि जीव विज्ञान में सिवनी की सना अंजुम ने 487 अंकों के साथ पहली मेरिट पर कब्जा जमाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+