MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क, दिन में धूप तो रात में ठंड, जानें आपके शहर का हाल

MP Weather: मध्य प्रदेश में अगले कुछ द‍िनों में मौसम में तेजी से पर‍िवर्तन होगा। सुबह और रातें और ठंडी होंंगी। हालांक‍ि द‍िन में अभी धूप राहत देगी। पहाड़ी क्षेत्रों से चलने वाली हवाओं से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। मौसम व‍िभाग ने अगले कुछ द‍िनों में तेजी से तापमान में ग‍िरावाट दर्ज क‍िये जाने की बात कही है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिवाली से पहले ही गुलाबी ठंड ने प्रदेश के कई हिस्सों में पैर पसार लेंगी। भोपाल इंदौर में भी दिनभर तेज धूप व रात को तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहा है।

MP Weather Update Weather dry in Madhya Pradesh

प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट के साथ ही गुलाबी ठंड का असर देखने मिल रहा है। सुबह के समय हल्की धुंध भी देखी जा रही है‌। वहीं, सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में दिन-रात के तापमान में और अधिक अंतर देखा जा सकता है

बता दें, शनिवार को पचमढ़ी में रात का अधिकतम तापमान सबसे कम 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में तीन मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। जिनका असर सीमित रहेगा। चक्रवात और अति कम दबाव का क्षेत्र भी स्थिति को प्रभावित कर सकता है। वहीं आज मध्य प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण प्रदेश के कुछ जिलों में दो दिन तक बारिश हो सकती है। लेकिन आने वाले 48 घंटों में ठंड का असर देखने को मिल सकता है।

जबलपुर, मंडला और उसके आसपास के जिलों में रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। ऐसे में इन इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश में हल्की ठंड पड़ने से रात के तापमान में गिरावट आएगी। साथ ही एक-दो दिन में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई है। अभी सुबह और शाम को ठंड महसूस की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+