MP Weather Update: 25 जिलों में भारी तो, 6 जिलों में 8 इंच तक बारिश का अलर्ट
MP Weather: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में शुक्रवार दोपहर बाद भारी बारिश तो 6 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, विदिशा, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर में 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।
मानसून में दूसरे दौर की बारिश के दौरान शुक्रवार को मप्र के 25 से अधिक जिलों में बारिश का दौर चलता रहा। दोपहर में मौसम विभाग ने जानकारी साझा करते हुए 6 जिलों में अति से भारी बारिश होने तो 25 जिलों में भारी बारिश की अलर्ट जारी किया गया है।

मप्र मौसम विभाग ने दोपहर करीब 1 बजे बारिश को लेकर नया बुलेटिन जारी करते हुए रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, विदिशा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रेड अलर्ट के साथ कहा गया है कि इन जिलों में 115 से लेकर 204 एमए अर्थात 4 से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।
इन जिलों में बताई गई भारी बारिश
रीवा, चंबल, शहडोल संभाग सहित छतरपुर/खजुराहो, पन्ना/टीआर, सतना/मैहर, रीवा, कटनी, उमरिया/बांधवगढ़, शहडोल/बाणसागर बांध, अनूपपुर/अमरकंटक और दमोह में बिजली के साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा/पेंच, नर्मदापुरम/पचमढ़ी, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, मंडला/कान्हा, डिंडौरी, सागर, जबलपुर/भेड़ाघाट, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन/भीमबेटका और टीकमगढ़, चित्रकूट, श्योपुर कलां में बिजली गिरने के साथ हल्की आंधी , मुरैना, भोपाल/बैरागढ़_एपी, सीहोर, हरदा, खंडवा, नीमच, बुरहानपुर, झाबौआ, रतलाम, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और निवारी जिले दोपहर के समय तेज बारिश होने का अनुमान है।
शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कहां कितनी बारिश
Malanjkhand 90.8
Narmadapuram 75.6
Indore 59.2
Pachmari 56.4
Bhopal 52.6
Chindwara 50.0
Bhopal City 49.6
Dhar 41.4
Mandla 39.4
Narshingpur 37.0
Rewa 33.6
Seoni 24.4
Nowgaon 12.2
Ujjain to 11.0
Sidhi 10.8
Raisen 9.4
Umaria 7.8
Jabalpur 7.2
Damoh 5.0
Betul 4.2
Khajuraho 3.8
Khandwa 3.0
Guna 2.3
Sagar 1.8
Ratlam 1.0
Gwalior 0.3
Satna 0.3












Click it and Unblock the Notifications