MP Weather Update: अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में ओलों की बारिश, प्रशासन ने दिए सर्वे के निर्देश
सागर जिले की बीना, जैसीनगर और देवरी तहसील इलाके में ओलों की बारिश हो गई। बीना इलाके में सबसे ज्यादा ओले गिरे हैं। करीब 10 से 20 मिनट तक गिरे लोगों से कई इलाकों में खेतों में परत बिछ गई। फसलों को काफी नुकसान है।

MP Weather Update: मध्य प्रदेश सहित देश के करीब 10 राज्यों का मौसम बिगड़ने वाला है। पश्चिमी विक्षोप और मौसमी उथल-पुथल के कारण बारिश, आंधी, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। मप्र के सागर जिले से सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार दोपहर बार बारिश और ओले गिरे। सागर जिले के देवरी, बीना और जैसीनगर इलाके में करीब 15 से 20 मिनट ओले गिरने से फसलें चौपट हो गई हैं। वहीं गाज गिरने से दो किसानों की जान चली गई।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में खेतों में गेहूं, चना, मसूर की फसलों की कटाई चल रही है। खेतों में चना-मसूर कटकर रखा है तो गेहूं की कटाई चल रही है। इधर बीते तीन दिन से मौसम में बदलाव से सबसे ज्यादा हैरान-परेशान किसान नजर आ रहा है। शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम बदला और कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया। शाम करीब 4 बजे अचानक तेज आवाज के साथ ओले बरसने लगे। बीना में करीब 15 से 20 मिनट तक लगातार ओले गिरे तो देवरी और जैसीनगर तहसील में सड़क से लेकर खेत और आंगन तक ओले बिछ गए। जिन खेतों में फसल की कटाई लगी थी वहां पक चुकी फसल ओलों की मार से खेत में बिछ गई। हार्वेस्टर मशीन तक पर ओले दिख रहे थे।

सागर जिले में इन इलाकों में गिरे ओले
बेमौसम बारिश के दौरान बीना ब्लॉक में भारी ओलावृष्टि हुई है। इसमें सेमरखेड़ी, निवोदा, रूसलला, बेरखेरी, माफी, बिलाखना, हिन्नौद, हड़कल जैन, लहटवास, बुखरा, बेलई, गिरोल, देहरी, बेथनी, पटी आसपास के अन्य गांवों में बारिश के बाद ओले गिरे हैं। इसके अलावा जैसीनगर मरदानपुर, मिदवारा कला, बेरखेरी सड़क सहित अन्य आंशिक ओलावृष्टि सहित बरोदासागर, चितोरा सहित देवरी इलाके में बारिश के साथ ओले गिरे हैं।
Recommended Video
जिले में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत
सागर जिले में अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार देवरी कला में आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम नैन विलास थाना बेगमगंज जिला रायसेन निवासी गुलाब पिता कटोरी सिंह दांगी उम्र 65 साल अपनी पुत्री के यहा ग्राम मोहर में बरसी कार्यक्रम में शामिल होकर दूसरी पुत्री के घर ग्राम जैतपुर के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सिद्ध बाबा स्थान के पास शाम करीब 5:00 बजे आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई। इसी प्रकार जैसीनगर थाना इलाके के हड़ा गांव में खेत में मजदूरी कर रहे सरवन पटेल उम्र 40 साल और रामप्रसाद पटेल उम्र 55 साल आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। घटना में सरवन का दम निकल गया जबकि रामप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा बंडा थाना इलाके के बुढना गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications