MP Weather News: सर्द हवाओं का सितम, इन शहरों में बढ़ेगी ठिठुरन
MP Weather News: प्रदेश में सर्द हवाओं का कहर लगातार बढ़ता चला जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते सर्द हवा के कहर के चलते अब ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, दमोह, गुना, निवाड़ी, अशोकनगर और सागर जिलों में ठंड के साथ-साथ बारिश का डबल अटैक हुआ है, जहां इन्हें सभी शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना चलाई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के अधिकतर हिस्से में कोहरा नजर आ रहा था, तो वहीं शनिवार सुबह से कोहरे की चादर में कई शहर लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, धार, देवास, इंदौर, बड़वानी खरगोन और खंडवा जिले में कोहरा छाया हुआ है, तो वहीं आने वाले चार दिनों में इन शहरों में मावठा पड़ने के आसार भी जताई जा रहे हैं।

सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार
सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा है। मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह से सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने की संभावना जताई है।
कड़ाके की ठंड पड़ेगी
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर भी दिखने लगा है। इसके साथ अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, बादल छटने लगेंगे, और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। इस दौरान इंदौर और उज्जैन समेत मालवांचल के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं यदि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बर्फबारी होती है, तो उसका सीधा असर इंदौर के मौसम पर दिखाई देगा।
ये भी पढ़े- MP Weather News: मावठे ने बिगाड़ा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश के आसार












Click it and Unblock the Notifications