MP Weather News: इन जिलों में ठंड का यू-टर्न, इस दिन से बढ़ेगी कड़ाके की ठंड
MP में सर्द हवाओं का कहर थमा हुआ नजर आ रहा है, जहां तापमान में उतार-चढ़ाव देखने मिल रहा है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी के चलते कड़ाके के ठंड से राहत मिलती नजर आ रही है, तो वहीं आने वाले दिनों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में यानी गुरुवार की शाम से तापमान में एक बार फिर गिरावट का सिलसिला शुरू होगा, जिसके चलते कड़ाके की ठंड असर दिखाएगी, और सर्द हवाओं की रफ्तार बड़ी हुई नजर आएगी।

पिछले दिनों सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ने के कारण मौसम ठंडा हो चुका था, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे थे। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा था, जहां मध्यप्रदेश के मालवा निमाड़ अंचल में भी मौसम का बदलाव देखने मिल रहा था।
मालवा निमाड़ अंचल के इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जैसे संभागों में सर्द हवा धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही थी। फरवरी माह के शुरू होते ही ठंड का असर कम होता दिखाई दे रहा है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के माने तो आने वाले दिनों में सर्द हवाओं की रफ्तार एक बार फिर से बढ़ेगी।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया की, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और पहाड़ों से आ रही हवाओं के चलते शहर का तापमान गिरने लगेगा। बुधवार को जरूर मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, तो वहीं गुरुवार से तापमान से गिरावट दर्ज की जाएगी। कुलमिलाकर, देखा जाए तो MP में सर्द हवाओं का कहर थमा हुआ नजर आ रहा है, जहां तापमान में उतार-चढ़ाव देखने मिल रहा है। लगातार तापमान में बढ़ोतरी के चलते कड़ाके के ठंड से राहत मिलती नजर आ रही है, तो वहीं आने वाले दिनों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- MP Weather News: इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, जमकर होगी बारिश, गिरेंगे ओले












Click it and Unblock the Notifications