MP Weather: तपती गर्मी के बीच इन जिलों में बारिश होगी, क्या ओले भी गिरेंगे, जानिए
MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने जा रहा है, जहां इसी के चलते 7 अप्रैल से दो दिनों तक आसमान में बादल छा सकते हैं, और कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। आने वाले समय में मध्य प्रदेश के जिन जिलों में मौसम विभाग की ओर से आंधी और बारिश का अनुमान जताया गया है, जबलपुर, रीवा, शहडोल और भोपाल शामिल हैं।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, जबलपुर, रीवा और शहडोल जिले में अगले 7 अप्रैल से आंधी के साथ-साथ बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी चलने की भी पूरी संभावना है। इतना ही नहीं कुछ जिलों में बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। वहीं मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 7 अप्रैल से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों का मौसम बदला हुआ नजर आएगा, जहां पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। वहीं इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज में बदल सकता है। बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, 5 अप्रैल से वेदर डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है, जहां इस वेदर डिस्टरबेंस के एक्टिव होते ही मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।
लगातार बिगड़ रहा मौसम का मिजाज
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather: इन शहरों में चढ़ा गर्मी का पारा, लू की लपेट से बचने के लिए आजमाएं ये उपाय












Click it and Unblock the Notifications