MP Weather: होली पर मौसम ने रंग बदला, इन जिलों में हुई बारिश, अब यहां गिरेंगे ओले
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल चुका है, जहां वेदर डिस्टरबेंस के चलते मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में बारिश के साथ-साथ ओले गिरे हैं। इसी के साथ अब मौसम के बदले हुए मिजाज का असर मध्य प्रदेश के दूसरे जिलों में देखा जा सकता है, जहां मौसम वैज्ञानिकों ने मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो वेदर डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान और अलग-अलग जिलों का मौसम बदल चुका है, जहां अब इसी का असर मध्य प्रदेश पर देखने मिल रहा है। आने वाले कुछ दिनों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि का दौर मध्य प्रदेश में देखा जा सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, नीमच, बड़वानी और झाबुआ जिलों का मौसम बदल सकता है।

मध्य प्रदेश में अब जल्द ही चिल्लाती गर्मी का असर देखने मिलेगा, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान बढ़ा हुआ नजर आएगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो होली के बाद से तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है, जहां तापमान में बढ़ोतरी का यह सिलसिला मध्य प्रदेश में भी देखने मिल सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों का तापमान कम होगा, जहां होली के पास से मौसम बदला हुआ नजर आएगा। होली के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होगी, और तापमान लगातार बढ़ता चला जाएगा। मध्य प्रदेश के जिन इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है, उनमें प्रमुखता ग्वालियर, चंबल, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर और इंदौर उज्जैन संभाग शामिल है।
मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम गर्म है, जहां मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार गर्म हवाएं रफ्तार पकड़ रही है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार बढ़ती गर्मी से अब आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने होली पर मौसम बदलने की संभावना जताई है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो होली पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बादल छानी की संभावना है। इसी के साथ-साथ कुछ जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। कुल मिलाकर होली पर मौसम मिला-जुला रहेगा, जहां मौसम का अपना अलग ही रंग देखने मिलेगा।
मध्य प्रदेश में मार्च महीने का मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है, जहां मार्च के महीने में नवंबर जैसी ठंड ने लोगों को परेशान किया हुआ था। मध्य प्रदेश में जहां मौसम से ठंड की रवानगी तय मानी जा रही थी। वहीं इस बीच सर्द हवाओं ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में अपना डेरा जमा लिया था।
मध्य प्रदेश के इंदौर और आसपास के जिलों में सर्द हवाएं लगातार रफ्तार पकड़ रही थी, जहां सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही थी। सर्द हवाओं के चलते तापमान जहां लगातार गिर रहा है, तो वहीं कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर रही थी। इधर, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम मध्य प्रदेश में देखने मिल सकता है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्द हवाओं का दौर लौट आया है, जहां सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ने से मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कड़ाके की ठंड देखने मिल रही है। अचानक सर्द हवाओं के चलने से अब मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बदल रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों का मौसम बदल रहा है, जहां पहाड़ी इलाकों से आने वाली हवाएं मैदानी इलाकों में तापमान को कम कर रही है। वहीं आने वाले दिनों में मौसम वैज्ञानिकों ने इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है, जहां होली के बाद से तापमान में बढ़ोतरी होगी, और लू चलने जैसी स्थिति पैदा होगी।
मध्य प्रदेश में मौसम के लिए मार्च का महीना बेहद खास होने जा रहा है, जहां इस महीने दो अलग-अलग तरह के मौसम मध्य प्रदेश में देखने मिलेंगे, आधे मध्य प्रदेश में बारिश होती नजर आएगी, तो वहीं आधे मध्य प्रदेश में गर्म हवाएं रफ्तार पकड़ेगी।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ग्वालियर-चंबल अंचल में गर्म हवाओं के चलते लोगों को गर्मी का एहसास होगा, तो वहीं पश्चिम उत्तर भारत में निर्मित हुआ वेदर डिस्टरबेंस इंदौर और उज्जैन समेत आसपास के अंचल में रिमझिम बारिश करवा सकता है। साथ ही मौसम विभाग ने बादल छाने की संभावना जताई है.
मार्च का महीना शुरू हो चुका है, जहां मार्च की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने मिलेगा, जहां मार्च के पहले सप्ताह में नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के चलते बारिश की स्थिति बन सकती है।
ये भी पढ़े- MP Weather: होली बाद आसमान से बरसेगी आग, इन जिलों में गर्मी तोड़ेगी रिकॉर्ड
-
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
Russia floods: रूस के दागेस्तान में कुदरत का कहर! 3 लाख लोग अंधेरे में कैद, मखाचकाला में लगी इमरजेंसी -
Aaj Ka Mausam: यूपी-MP समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट, चलेगी आंधी गिरेंगे ओले, क्या है दिल्ली का हाल? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट












Click it and Unblock the Notifications