MP Weather Update: सागर-छतरपुर में भारी ओलावृष्टि, सड़क-खेतों में बिछ गई सफेद चादर, फसलें तबाह

MP के सागर, छतरपुर सहित कई इलाकों में भारी ओलावृष्टि हुई है। सागर के नरयावली, खुरई और रहली के दर्जनों गांव तो छतरपुर के बड़ामलहरा, भगंवा सहित अन्य इलाकों में भारी ओलावृष्टि ने फसलें चैपट कर दी हैं।

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बीते एक हफ्ते से बेमौसम बारिश कहर ढा रही है। बीते तीन दिन से मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी ओलावृष्टि के बाद खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। मालवा, चंबल, ग्वालियर के बाद सोमवार शाम को बुंदेलखंड इलाके में अचानक सूखे ओलों की बारिश होने लगी। कुछ समय बाद पानी के साथ इतने ओले गिरे के जिले के कुछ इलाकों में शिमला सा नजारा दिखने लगा। सड़क, आंगन, खेत-खलिहान, मैदान सब जगह सफेद बर्फ की चादर नजर आ रही थी। इधर लाखों हेक्टेयर इलाके में गेहूं, चना, मसूर की सफल पूरी तरह तबाह हो गई है।

MP Weather Update

बुंदेलखंड के संभागीय मुख्यालय सागर की खुरई, नरयावली और रहली तहसील इलाकों में सोमवार शाम को भारी ओलावृष्टि से चारों तरफ बर्फ की चादर सी बिछी नजर आ रही थी। कई जगह तो दो से 6 इंच मोटी बर्फ की परत बिछी नजर आ रही थी। खेतों में इतने ओले पड़े की गेहूं, चना, मसूर की पूरी फसल ही तबाह हो गई। खेतों में फसलों की जगह बर्फ की चादर बिछी नजर आ रही थी। राहगीरों ने गाड़ियां रोककर खेतों में तबाही के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किए हैं। राहतगढ़ से खुरई मार्ग पर सड़क और खेत सब जगह बर्फ ही बर्फ दिख रही थी।

MP Weather Update

खुरई के आधा दर्जन से अधिक गांव में बिछी तबाही
सागर जिले की खुरई और परसोरिया में ओलों से तबाही देखने को मिली है। खुरई के राहतगढ़ मार्ग पर बिलैया गांव में बारिश के साथ ओलों की मोटी चादर बिछ गई है। जिसमें आसपास के क्षेत्र गांव सिलापरी, शब्दा, महूना, कायस्थ, गजर और कंजरी में ओलो ने कोहराम मचाया है। यहां की सड़कों में सफेद चादर जैसे कश्मीर की तरह नजर आ रही है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कैसे ओलो ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। ओलों की बारिश से किसानों की खड़ी की खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

MP Weather Update


नरयावली और रहली के गांवों में भी ऐसी ही बर्बादी
खुरई के अलावा नरयावली और रहली इलाके में भी यही स्थिति देखने को मिली है। जरूवाखेड़ा, मूढरा, पाली, खैराई, हनौता, किशनपुरा, ईशुरवारा, गिरवर, परसोरिया के साथ ही रहली क्षेत्र के छिरारी, मुहली, बगासपुरा, सर्रा, घुगरी, बंदरचुआ, खेजरा, बरखेड़ा, रजवांस में कहीं बड़े, कहीं छोटे, कहीं कम, कहीं ज्यादा, कहीं पानी के साथ तो कहीं सूखे ओलों की बारिश हुई है।

MP Weather Update

Recommended Video

    सागर में ओलों की बारिश से शिमला सा नजारा, खेतों में फसलें हो गई बर्बाद

    दिन-रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज
    बारिश और ओलों की बारिश के बाद दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम पारा सामान्य से 6 डिसे कम होकर 28.6 दर्ज किया गया है। रात के तापमान में भी गिरावट आई है।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ओला प्रभावित क्षेत्र में उतरेंगे
    ओलावृष्टि के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान मंगलवार को सागर और विदिशा इलाके के ओलावृष्टि प्रभावित गांवों का दौरान करा निरीक्षण करेंगे और किसानों से मिलेंगे। सीएम चैहान का निरीक्षण कार्यक्रम अधिककृत रूप से जारी कर दिया गया है। इसमें वे विदिशा के बाद सागर जिले के बीना तहसील के लहटवास गांव सहित आसपास के इलाके में निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण का हालात देखेंगे। इधर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह व उनके प्रतिनिधि भी इलाके में गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+