MP Weather: एक नहीं बल्कि इतने सिस्टम हुए एक्टिव, इन जिलों में बारिश और बाढ़ का अलर्ट
MP Weather: मध्यप्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का दौर देखने मिल रहा है, जहां मध्यप्रदेश एक नहीं बल्कि तीन सिस्टम एक्टिव हो चुके हैं, जहां मौसम वैज्ञानिकों ने इंदौर समेत आसपास के इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं लगातार हो रही भारी के चलते अब मध्यप्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं.
आने वाले 24 घंटे में जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई जा रही है, उन जिलों में प्रमुख तौर पर इंदौर, देवास, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, जबलपुर, भोपाल, गुना, ग्वालियर समेत तमाम जिले शामिल हैं.

मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश से लोगों को रहता है। वहीं अब आने वाले 24 घंटे में मौसम वैज्ञानिकों की ओर से अलग-अलग जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है, जहां मौसम वैज्ञानिकों के माने तो अगले 24 घंटे में कहीं भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लिए आने वाले 24 घंटे बेहद भारी हो सकते हैं, जहां मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर, कटनी, सीहोर, मंडल, सतना, विदिशा, ग्वालियर, अलीराजपुर, झाबुआ और बड़वानी जिले में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मध्य प्रदेश में मानसून के चलते भारी बारिश का सिलसिला देखने मिल रहा है, जहां अब प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, तो वहीं मालवा- निमाड़ अंचल में भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अंचल के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। वहीं भारी बारिश के बाद अब मौसम खुशनुमा हो चुका है। इंदौर में शनिवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा, जहां रिमझिम बारिश ने पूरे शहर को भिगोया। वहीं रिमझिम बारिश होने के चलते शहर का मौसम सुहाना हो गया, जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली।
वहीं मौसम वैज्ञानिकों के माने तो आने वाले 48 घंटे तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां हल्की से भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश की मालवा अंचल में हल्की बारिश हो जाने के बाद अब मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं पहली बारिश ने मौसम में हल्की सी ठंडक खोल दी है।
ये भी पढ़े- MP Weather: आसमानी आफत का रेड अलर्ट, इन जिलों में मानसून दिखाएगा दम












Click it and Unblock the Notifications