MP में मावठे ने बिगाड़ा मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ ओले की बरसात

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम अब वेदर डिस्टरबेंस के कारण बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बादल छाए हुए हैं, तो वहीं कुछ जिलों से बे-मौसम बारिश की खबर सामने आ रही है। मौसम का लगातार बिगड़ा मिजाज मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ाएगा।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले लगभग 3 से 4 दिन इसी तरह का मौसम मध्य प्रदेश में बना रहेगा, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिलेगा। लगातार मध्य प्रदेश का बिगड़ा हुआ मौसम अब आम जनजीवन को प्रभावित करता नजर आ रहा है।

Indore

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां बदलते मौसम के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। वहीं कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही है।

मध्य प्रदेश के आसपास के राज्यों में बदले हुए मौसम का असर मध्य प्रदेश में देखने मिल रहा है। उधर, पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी के बाद अब मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं रफ्तार पकड़ेगी, जहां सर्द हवाओं के रफ्तार पकड़ते ही मैदानी इलाकों में ठंड महसूस की जाएगी। इसी के साथ मध्य प्रदेश में भी ठंड बढ़ने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताया गया है।

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, जहां मध्यप्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो ठंड के मौसम में एक बार फिर मावठा गिरेगा, जिसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है,

फिलहाल, मध्य प्रदेश में तापमान गिरता चला जा रहा है, जिसके चलते इंदौर में ठंड बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं।

क्या होता है मावठा?

मध्य प्रदेश में ठंड के बीच जब बारिश होती है तो उसे मावठा या मावठे की बारिश कहा जाता है। सामान्य तौर पर मावठा ठंड के समय गिरता है, जहां दिसंबर और जनवरी में मावठे की बारिश होती है। मावठे की बारिश के बाद मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ जाती है, जहां तापमान लगातार कम होता चला जाता है। मध्य प्रदेश के मालवांचल में मावठा शब्द बेहद लोकप्रिय है, जहां इसे ठंड में हो रही बारिश के लिए उपयोग किया जाता है।

ये भी पढ़े- MP Weather: इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं के साथ होगी झमाझम बरसात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+