MP Weather News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में आधी रात हुई बारिश, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। रविवार को राजधानी भोपाल, रायसेन, सागर और दमोह समेत कई जिलों में बारिश हुई है। वहीं, सिवनी और बालाघाट के मलाजखंड में बूंदाबांदी हुई। कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे, हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकली।

मौसम विभाग के मुताबिक, रात में गुना, अशोकनगर, सीहोर, शाजापुर, बैतूल, नर्मदापुरम, सागर, राजगढ़, बालाघाट, डिंडोरी, विदिशा, रायसेन, धार, देवास, इंदौर, पांढुर्णा और मंडला जिलों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

MP Weather It rained at midnight in many districts weather will remain like this for next 4 days

अगले 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में ओले गिरने और बारिश होने की संभावना है। वायुमंडलीय दबाव के चलते 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार में आंधी चलने का भी अनुमान है। इसके चलते मौसम वैज्ञानिकों ने रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

भोपाल में बारिश के साथ गरज-चमक

भोपाल में रविवार को बारिश हुई, जिसके साथ ही गरज-चमक भी देखी गई। दोपहर में बादल छाए रहे, लेकिन शाम को अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश होने लगी। इंदौर में भी मौसम का मिजाज बार-बार बदलता रहा, यहां भी बादल छाए रहे।

दमोह में तेज बारिश, बिजली गुल

दमोह में भी रविवार शाम करीब 7 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जबलपुर नाका क्षेत्र में बारिश के कारण सब स्टेशन में फाल्ट हो गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली भी गुल हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+