हे मां..! इन मासूमों का क्या कसूर था, जन्म होते ही छोड़कर क्यों भागीं

टीकमगढ़ जिला अस्पताल के टायलेट में गई एक मां ने प्रसव के तत्काल बाद नवजात को मरने के लिए छोड़ा और भाग गई। ठीक इसी तरह पन्ना जिले के धरमपुर रामनगर गांव में एक मां ने नवजात को झाड़ियों में मरने के लिए छोड़ दिया।

MP: जन्म होते ही दो शिशुओं का छोड़कर भागीं निर्दयी मां


धरती पर मां भगवान का दूसरा रूप होती है...लेकिन कभी-कभी इनकी निर्दयता और बेदर्दी की दो घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया..दरअसल टीकमगढ़ जिला अस्पताल में एक गुमनाम महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी, वह प्रसव इकाई की टॉयलेट में गई थी, वहीं उसका प्रसव हो गया। घटना के बाद महिला अपने कलेजे के टुकड़े को टॉयलेट में गंदगी के बीच मरने छोड़कर भाग गई। उधर पन्ना जिले के धरमपुर थाना इलाके के रामनगर गांव में लोगों ने झाड़ियों के बीच एक नवजात को देखा था। भगवान की कृपा कहिये कि दोनों बच्चे अस्पताल में इलाजरत, स्वस्थ हैं।

पुलिस और टीकमगढ़ जिला अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अस्पताल में बीती रात एक युवती डॉक्टर के पास पेटदर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी। सबसे हैरानी की बात उसने अपना नाम और पता तक किसी को नहीं बताया। चेकअप के दौरान वह बाथरूम जाने का कहकर टॉयलेट गई थी। यहां उसका प्रसव हो गया। हैरानी मानिये युवती अपने नवजात को उसी हालत में गंदगी के बीच छोड़कर अस्पताल से भाग गई। बाद में जब अन्य लोग बाथरूम गए तो उन्होंने नवजात को देखा तो होश उड़ गए। तत्काल अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई, बच्चे को उठाकर साफ कर उसे एसएनसीयू में भर्ती किय गया है। बच्चा स्वस्थ बताया जा रहा है। पुलिस अस्पताल के सभी सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही, लेकिन युवती का पता नहीं चल सका।

अनूठी शादी: पुलिस ने किया वेडिंग प्लान, सायरन बजाती जीप में पहुंचे दूल्हे राजा, थाने में लगी बारात MP: पुलिस ने कराई अनूठी शादी, थाने में लगी बारात

पन्ना के रामनगर में झाड़ियों में पड़ा मिला नवजात

इधर दूसरी घटना पन्ना जिले के धरमपुर थाना इलाके के रामनगर गांव से सामने आई है। यहां सुबह लोगों ने झड़ियों लोगों ने एक नवजात को लावारिस हालत में बिलखते हुए देखा था। नवजात की आवाज सुन राहगीर चौंक कर रुके तो एक कपड़े से ढंके नवजात को देखा। तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु को उठाकर चाइल्ड लाइन की मदद से पन्ना जिला अस्पताल पहुंचाया। बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती कर इलाज दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बच्चा बिलकुल स्वस्थ और खतरे से बाहर है।

Recommended Video

    पन्ना: निर्दयी मां की करतूत,झाड़ियों में छोड़ा नवजात शिशु,रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO

    शिशु को फेंकने वाले माता-पिता की तलाश कर रहे हैं
    रामनगर गांव में मिले नवजात के मामले में धरमपुर थाना प्रभारी श्रीकृष्ण मावई के अनुसार बच्चे को एसएनसीयू में भर्ती करा दिया है। डॉक्टरों के अनुसार एक से दो दिन का है। उसे फेंकने वाले माता-पिता की तलाश की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+