14 साल की उम्र में स्टेट चैंपिंयन, राइफल शूटिंग में गोल्ड, सिल्वर और कांस्य झटक लाए
राज्यस्तर पर सागर की स्कूलों के बच्चे अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ रहे हैं। इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में सोना, चांदी और कांस्य पदक जीत लाए हैं।

बुंदेलखंड की स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न तरह के खेलों में भी बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा के झंडे गाड़ रहे हैं। इंदौर में आयोजित 14 साल से कम आयु वर्ग के बच्चों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सागर के तीन बच्चों ने सटीक निशाने लगाकर सोना, चांदी और ताम्र पदक झटक लिए।

हाथ से चोट थी, ब्लड आ रहा था, फिर भी साधा निशाना
डॉ. एजाज खान ने बताया कि स्टेट स्तर पर कांस्य पदक जीतकर लाने वाले छात्र अनमोल जैन के हाथ में प्रतियोगिता के दिन चोट लग गई थी। उसके हाथ से ब्लड आ रहा था। कोच सहित सभी ने उसे प्रतियोगिता में शामिल न होने के लिए कहा था, लेकिन उसकी जिद थी, उसने अपना दर्द झेलते हुए प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कांस्य जीत लिया। यदि हाथ में चोट नहीं होती तो वह भी गोल्ड झटक लाता।












Click it and Unblock the Notifications