मध्य प्रदेश: सागर में 40 बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, एक बच्चे की मौत

सागर, 27 सितंबर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के राहतगढ़ में 40 बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई है। वहीं, अन्य बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि एक बच्चे की मौत हुई, जबकि अन्य सुरक्षित हैं। हालांकि, उन्हें मामूली चोट जरूर आई है।

sagar Bus accident

स्टेयरिंग छोड़कर चला रहा था फोन
बस पलटने की वजह से कक्षा 10वीं के एक छात्र की मौत हुई है। प्राथमिक जांच में बस पलटने की वजह ड्राइवर की लापरवाही को बताया जा रहा है। बस में सवार बच्चों की मानें तो ड्राइवर फोन पर बात कर रहा था और स्टेयरिंग को दोनों हाथों से छोड़ दिया था। स्टेयरिंग छोड़ने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बच्‍चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत पहुंच गए और बच्चों को बस से बाहर निकाला।

वहीं, घायल बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राहतगढ़ भेजवाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बस राहतगढ़ के स्कालर इंटरनेशनल, सेंट थामस सहित दूसरे स्कूलों में पढ़ते हैं। हादसे में जिस बच्चे की मौत हुई है, उसका नाम छात्र शैलेंद्र कुर्मी था। वहीं, बस पलटने की खबर लगते ही अभिभावक भी वहां, पहुंच गए। इस हादसे के बाद पैरेंट्स डरे हुए हैं। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं जब है, सागर में स्कूल बस पलटी है। इससे पहले भी कई बार इस तरह के हादसे ड्राइवर की लापरवाही की वजह से हो चुके हैं। हादसों के बाद प्रशासन की तरफ से तमाम अभियान भी चलाए जाते हैं, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही साबित होता है।

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: श्री वेंकटेश्वर स्वामी के वार्षिक ब्रह्मोत्सव के लिए तिरुमाला तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+