Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मध्य प्रदेश के भीमपुर में मूसलाधार, 24 घंटे में 445 mm बारिश, यह ऑल टाइम रिकॉर्ड

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून के आखिरी दौर में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। बीते 24 घंटे में बैतूल जिले के भीमपुर में अब तक की सबसे अधिक बारिश 445 एमएम अर्थात 17.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। इसके पहले छिंदवाड़ा के चौरई में 3 साल पहले अगस्त में ऑल टाइम रिकॉर्ड 410 मिमी था।

मध्य प्रदेश के भीमपुर में 24 घंटे में 445mm बारिश, यह ऑल टाइम रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश का दौर चल रहा है। बीते 24 घंटे में दक्षिण एमपी के ​बैतूल जिले के भीमपुर बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र में दर्ज बारिश के आंकड़ों के अनुसार भीमपुर में 445 एमएम अर्थात 17.52 इंच बारिश हुई हैं। मानसून के दौरान एक दिन में भीषण बारिश का यह अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते अगस्त 2020 में दक्षिण एमपी के चौरई (छिंदवाड़ा) में ऑल टाइम रिकॉर्ड 410 मिमी अर्थात 16.14 इंच बारिश का है।

शनिवार को दिन में प्रदेश के इन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट
मप्र के मंदसौर, इंदौर/एपी, खंडवा/ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, हरदा, उजियान/महाकालेश्वर, खरगोन/महेश्वर, बैतूल, रतलाम/धोलावाड़, देवास और नर्मदापुरम में बहुत भारी बारिश तथा सीहोर में भारी बारिश/बिजली गिरने की संभावना है।

इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है
गांधी सागर अभयारण्य, शाजापुर, नीमच, धार/मांडू, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी/बावनगजा, आगर और श्योपुर कलां और भोपाल/बैरागढ़_एपी, विदिशा, रायसेन/सांची, राजगढ़, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी में हल्की से मध्यम बारिश/बिजली गिरी। सुबह के समय निवारी/ओरछा, छिंदवाड़ा, पचमढ़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर और शहडोल।

मप्र में कहां कितनी बारिश दर्ज हुई (24 घंटे)
Pachmari 241.2
Betul 197.2
Narmadapuram 177.6
Indore 171.0
Dhar 137.5
Khargone 135.0
Khandwa 135.0
Ujjain 119.4
Ratlam 85.0
Bhopal 71.7
Seoni 68.4
Chindwara 68.4
Raisen 58.2
Bhopal City 41.0
Sagar 35.4
Guna 25.8
Tikamgarh 13.0
Jabalpur 11.7
Malanjkhand 11.6
Khajuraho 11.2
Satna 10.8
Nowgaon 8.6
Sidhi 7.6
Damoh 7.0
Rewa 6.6
Mandla 5.0
Shivpuri 4.0
Gwalior 1.0 mm

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+