MPPSC Main Exam 2021: 17 से 22 जुलाई तक होगी परीक्षा, जानिए क्या हैं नियम, गाइड लाइन जारी
मप्र में पीएएसी की मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन सोमवार से हो रहा है। इसके लिए पूरे प्रदेश में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। संभाग कमिश्नर और कलेक्टर के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है। सागर जिला मुख्यालय पर पहली दफा मुख्य परीक्षा के दो सेंटर बनाया गया हैं, जहां पर 322 परीक्षार्थी शामिल होंगे। संभाग कमिश्नर डॉ. वीके रावत ने परीक्षा के लिए गाइड लाइन जारी की है।

सागर में 322 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगें। सम्भागायुक्त sagar डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021, मप्र लोक सेवा आयोग की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा है व इस परीक्षा के संचालन में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा से संबंधित समस्त तैयारी पूर्ण कर ली गईं हैं एवं आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
परीक्षा के दौरान यह वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी
संभागायुक्त डॉ. रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोग के द्वारा परीक्षा कक्ष में जो वस्तुएं सामग्री वर्जित की गईं हैं उनमें मोबाइल, केल्कुलेटर, इत्यादि, पठन सामग्री, समस्त प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस, जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षार्थी चप्पल व सेण्डल पहनकर आ सकते है। चेहरे को ढंक कर परीक्षा कक्ष में प्रवेश वर्जित होगा। परीक्षा में व्हाईटनर एवं एसेसरीज़ जैसे बालों को बंधने का क्लचर/बक्कल, घड़ी, हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक/चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्मे, पर्स/वालेट, टोपी वर्जित है।
यह पहचान पत्र मान्य होंगे
आयोग की परीक्षा में निम्न में से कोई एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर ही आवेदक को प्रवेश दिया जा सकेगा। मतदाता परिचय-पत्र, आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, आयकर का पेन कार्ड, केन्द्र एवं राज्य सरकार एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, स्थानीय निकाय एवं अन्य नियोक्ताओं द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, पासपोर्ट. फोटो सहित बैंक पासबुक, शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के मामले में शिक्षण संस्था के प्रमुख द्वारा अधिकतम तीन वर्ष पूर्व तक जारी फोटो पहचान-पत्र, राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय-पत्र । केवल आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी भी मान्य होगी । फोटो परिचय पत्र द्वारा आवेदक की पहचान की पुष्टि न होने पर परीक्षार्थी को परीक्षा देने की अनुमति प्रदाय नहीं की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications