MP News: सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट करना पड़ेगा भारी, पुलिस ने की सख्त सजा देने की तैयारी

मध्यप्रदेश के खंडवा में आगामी शब-ए-बारात, महाशिवरात्रि, होली-धुलेंडी, रंग पंचमी, गुड़ी पड़वा, गणगौर, महावीर जयंती, हनुमान जयंती आदि त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के संबंध में बुधवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने शांति समिति के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि, सभी लोग अपने-अपने त्यौहार भाईचारे, सौहार्द पूर्ण रूप से एवं शांति पूर्वक मनाएं। कलेक्टर गुप्ता ने नगर निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि समय पर रोशनी, साफ-सफाई एवं पीने के पानी की व्यवस्था रहे।

Khandwa

साथ ही उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध रहे इसका विशेष ध्यान रखा जायें एवं बिजली के झूलते हुए तारों का निराकरण किया जाए, जिससे कोई दुर्घटना न हो।

बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट न करें और कोई भी मैसेज फारवर्ड करने से पहले उसके तथ्य को अवश्य जान लें। भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी आयोजकों से कहा कि वे समय से अनुमति लेना सुनिश्चित करें, ताकि पुलिस एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू रूप से की जा सके।

उन्होंने कहा कि अनुमतियों में दी गई शर्तों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आयोजक कार्यक्रम के दौरान सी.सी.टी.वी. कैमरे अवश्य लगायें, जिससे कि किसी भी प्रकार की घटना की जानकारी मिल सके। कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि, जुलूस में धारदार हथियार लेकर न चलें, अन्यथा दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने एसडीएम को निर्देश दिए कि हर त्यौहार की अनुमति अलग-अलग दी जायें एवं उसमें शर्ते भी लिखी जायें। उन्होंने सी.एम.एच.ओ. को निर्देश दिए कि त्यौहार के दौरान एम्बूलेंस की व्यवस्था उचित रहे। उन्होंने कहा कि सभी पक्ष ध्यान रखें कि डीजे का उपयोग अनावश्यक रूप से ना किया जाए।

कलेक्टर गुप्ता ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी से कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही करें। उन्होंने शांति समिति के सभी सदस्यों से कहा कि वे स्वयं एवं उनके वॉलंटियर्स त्यौहारों के समय पुलिस और प्रशासन के सहयोग के लिए रहें। बैठक में उन्होंने कहा कि, जो भी व्यवस्थाएं की जाती रही हैं उनको और बेहतर बनाने के लिए समिति के सुझावों पर कार्य किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक मनोज राय द्वारा कहा गया कि परम्परागत तरीके से आपसी समन्वय बनाकर एवं नियमानुसार त्यौहार मनाएं। उन्होंने कहा कि त्यौहार पर किसी प्रकार की अफवाहें न फैलाएं, यदि आपके संज्ञान में कुछ आता है तो तत्काल उसकी सूचना दें, कार्यवाही की जायेगी। बैठक में अपर कलेक्टर के.आर. बड़ोले, अरविंद चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह तारणेकर, एसडीएम खण्डवा बजरंग बहादुर सहित शांति समिति के सदस्य तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

ये भी पढ़े- MP: Valentines Day पर साइबर फ्रॉड से सावधान, कैसे हो सकते हैं ठगी का शिकार, पुलिस ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+