MP: Valentines Day पर साइबर फ्रॉड से सावधान, कैसे हो सकते हैं ठगी का शिकार, पुलिस ने बताया

मध्य प्रदेश में लगातार सायबर ठगी के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां लगातार बढ़ते साइबर ठगी के मामले अब लोगों के लिए चिंता का विषय बना रहे हैं। यही कारण है कि, पुलिस की ओर से लगातार साइबर फ्रॉड को लेकर एडवाइजरी जारी की जा रही है, जिससे लोग साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं।

वैलेंटाइन डे पर सायबर ठगी से बचने के लिए पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, जहां पुलिस ने सायबर ठगी से बचने के लिए जो एडवाइजरी जारी की है, उसमें सायबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए हैं।

Indore

वैलेंटाइन डे पर रहे सावधान

सायबर धोखेबाज़ आपको वेलेंटाइन दिन पर आधारित पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं, या स्टार होटलों में छूट प्राप्त करने के लिए नकली लिंक भेज सकते हैं। किसी भी अनजान नंबर से वीडियो कॉल स्वीकार न करें। वीडियो कॉल के दौरान किसी अजनबी या दोस्त द्वारा किए गए किसी भी अनैतिक/अभद्र अनुरोध को स्वीकार करने से बचें। ऐसे वीडियो सत्र की स्क्रीन रिकॉर्डिंग का दुरुपयोग ब्लैकमेल या धमकी के उद्देश्य से किया जा सकता है। किसी भी असत्यापित लिंक पर क्लिक न करें। ऑनलाइन कुछ भी खरीदने से पहले सौदों की वास्तविकता को सत्यापित करें।

लगातार बढ़ रहा डिजिटल अरेस्ट स्कैम

मध्यप्रदेश में लगातार डिजिटल अरेस्ट स्कैम के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां लगातार बढ़ते मामले के बाद अब मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों से डिजिटल अरेस्ट स्कैम के मामले सामने आते रहे हैं, जहां समय समय पर इन मामलों पर मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से कार्रवाई की है। वहीं अब पुलिस की ओर से डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

डिजिटल अरेस्ट स्कैम एक ऑनलाइन धोखाधड़ी है, जिसमें साइबर अपराधी लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही हो रही है। यह स्कैम मुख्य रूप से साइबर ठगों द्वारा किया जाता है, जो फर्जी पुलिस अधिकारी, सरकारी एजेंट, या साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारी बनकर लोगों को डराते हैं।

ये भी पढ़े- Valentines Day पर MP में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में दिखेगा कश्मीर जैसा नजारा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+