Indore: मोबाईल चोरी में एक्सपर्ट है ये गैंग, पुलिस ने पकड़ा, इन नंबर्स के फोन जब्त
मध्यप्रदेश के इंदौर में मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है, जहां पुलिस ने 15 लाख रुपए के 105 मोबाइल और 4 एलईडी टीवी के मामले में पुलिस ने इंदौर और बनारस के चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को जानकारी मिली की, बनारस के चोर मोबाईल शॉप की दुकान में चोरी के एक्सपर्ट हैं, आरोपी चोरी के मोबाइल दिल्ली ले जाकर बेचते हैं, और वहां से मोबाईल नेपाल भेजे जाते थे।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर के पास सांवेर नगर पंचायत के पास स्थित विश्वकर्मा मोबाइल एंड ट्रेडर्स से 5 दिसंबर की रात को पीछे का शटर तोड़कर चोर दुकान में आए थे, जहां चोरों ने 105 मोबाईल और 4 एलईडी टीवी चुरा लिए थे, पुलिस को जब घटनाक्रम की सूचना मिली तो पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है।
इस मामले में पुलिस ने दुकान के आसपास लगे कैमरों को खंगाला, और एक ऑटो ड्राइवर को CCTV फुटेज के आधार पर हिरासत में लिया गया, जिस ऑटो में चोरी का सामान ले जाया गया था, पूछताछ में पुलिस को ऑटो ड्राइवर ने सांवेर के एक आरोपी की जानकारी दी, जिसकी मोबाइल चोर गैंग से मुलाकात हुई, जिसके बाद सांवेर पुलिस बनारस पहुंची, जहां तंग गलियों में पांच दिन तलाशी के बाद बनारस से तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, वाराणसी से गिरफ्त में आए आरोपियों से पुलिस ने 95 मोबाईल भी बरामद किए हैं। इस मामले में ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि, चोरी के इस मामले में इंदौर और वाराणसी में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी वासल ने बताया कि, बनारस के जिस इलाके से आरोपियों को पकड़ा गया है, वहां इसी तरह की कई चोरी की गैंग सक्रिय है, जिनसे सामान जब्त करना एक बड़ा टास्क है, लेकिन इस टास्क को पूरा करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़े- MP: इस ऑनलाइन गेम को खेलने से बचें, वरना ठगी का शिकार होने के लिए तैयार रहें












Click it and Unblock the Notifications