MP Patwari: एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े के आरोप से मुक्त, चयनित अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगी नियुक्ति

MP Patwari: मध्य प्रदेश में चयनित पटवारियों के लिए अच्छी खबर है। पटवारी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को क्लीन चिट दे दी गई है।

पटवारी भर्ती परीक्षा की जांच कर रहे आयोग ने इसकी प्रक्रिया को क्लीन चिट दे दी है। जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने पटवारी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग के निर्देश दिए हैं।

MP Patwari Exam

जानकारी के मुताबिक मोहन यादव सरकार जल्द ही पटवारी भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देगी। इस मामले में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिये हैं। आदेश के मुताबिक, पटवारी भर्ती परीक्षा के घोषित नतीजों के आधार पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए, इसके अलावा बचे हुए नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

बता दें, पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप के बाद परीक्षा का रिजल्ट रोक दिया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज ने इसकी जांच के निर्देश दिये थे.्। सरकार ने जांच के लिए एक आयोग का गठन किया था। ऐसे में अब प्रदेश में हो रही पटवारी भर्ती को क्लीन चिट मिल गई है।

जिसके बाद कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित ग्रुप-2, सब ग्रुप-4 और पटवारी भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम के आधार पर नियुक्ति संबंधी कार्रवाई के आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संबंधित विभागों को दिए गए हैं।नवंबर 2022 में पटवारी सहित ग्रेड-3 के 9200 पदों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया था। 15 मार्च से 26 अप्रैल तक परीक्षाएं हुईं। आवेदन करने वाले 1207963 उम्मीदवारों में 978270 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। कर्मचारी चयन मंडल ने 30 जून 2023 को 8617 पदों के लिए रिजल्ट घोषित हुआ था।

परीक्षा में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए लाखों अभ्यर्थियों ने प्रदेश के जगह जगह विरोध प्रदर्शन किया था। शिवराज सिंह ने परीक्षा की जांच कराने की घोषणा की थी। जुलाई 2023 को जस्टिस राजेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में सदस्यीय जांच आयोग का गठन किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+