खुशखबरी ! MP में अब 3 घंटे में बन जाएगा परमानेंट डीएल, जानिए कब से होगी शुरुआत
भोपाल, 09 अगस्त। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सोच रहे मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में परिवहन विभाग की तरफ से अब 3 घंटे के अंदर ही परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बना कर देने की तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 300 रुपए ही खर्च करने होंगे। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसकी शुरुआत 15 अगस्त के बाद से कर दी जाएगी। इसके बाद जरूरतमंद लोग RTO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें- पेंशनरों को मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ाया महंगाई भत्ता, बढ़ेगी पेंशन

600 रुपए अधिक देने होंगे
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यदि किसी वाहन चालक को दो और चार पहिया का डीएल चाहिए होगा तो उसे फीस के अलावा दोनों स्ट्रीम के 300-300 के हिसाब से 600 रुपए अधिक देने होंगे। इसमें ऐसे लोगों को रियायत दी जाएगी, जो किसी भी ड्राइविंग स्कूल से ड्राइविंग टेस्ट लिए होंगे। यानि कि ऐसे लोगों को टेस्ट भी नहीं देना पड़ेगा।

15 अगस्त के बाद होगी शुरुआत
परिवहन विभाग के अधिकारी ने पत्रकारों से बताया कि इस व्यवस्था पर एनआईसी के अफसर काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें नया सॉफ्टवेयर भी बनाने का निर्देश दे दिया गया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 15 अगस्त के बाद डाटा इंटीग्रेशन सहित अन्य कार्य पूरे होते ही इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।

अभी सिर्फ 8 जिलों में ही की जाएगी शुरुआत
आंकड़ों के मुताबिक अभी राजधानी भोपाल में हर दिन 300 डीएल बनाए जाते हैं। साथ ही 150 डीएल का रिन्यूअल, एंडोर्समेंट, इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट आदि बनाया जाता है। ऐसे में तुरंत यानि कि 3 घंटे के अंदर डीएल बनवाने की शुरुआत भोपाल सहित 8 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा। बाकी के जिलों में 8 जिलों में प्रोजेक्ट की सफलता के बाद शुरू किया जाएगा।

डीएल बनवाने के लिए ऐसे कर सकेंगे आवेदन
- ऐसे सभी लोग इसके लिए आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास कोई एक डीएल यानि कि टू व्हीलर या फिर फोर व्हीलर का होगा।
- इसके अलावा उन्हें सबसे पहले www.mptransport.org पोर्टल पर जाना होगा।
- यहां पर ऑन स्पॉट का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद 300 रुपए फीस जमा करनी होगी।
- इसके बाद उन्हें आरटीओ विभाग में टेस्ट देना होगा। हालांकि ये टेस्ट उन्हें नहीं देना होगा, जिनके पास किसी ड्राइविंग स्कूल का सर्टिफिकेट होगा।











Click it and Unblock the Notifications