MP News: मध्य प्रदेश का अगला गृहमंत्री कौन, कल 3 बजे मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नाम होगा क्लियर
MP Cabinet Expansion News: मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार कल 3 बजे होगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में रहकर बीजेपी के तमाम नेताओं से से लेकर मुलाकात की है। इसके बाद शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया। खबर सामने आने के बाद प्रदेश में आप लोगों की युवा पर एक ही सवाल है कि अगला गृह मंत्री कौन?
दरअसल, शिवराज सरकार में गृह मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा इस बार विधानसभा चुनाव हार गए। अगर वे चुनाव जीते तो उनके गृहमंत्री बनने की संभावना प्रबल थी। लेकिन अब पुराने कद्दावर नेताओं में से ही किसी को गृहमंत्री चुना जा सकता है। गृह मंत्री बनने वाले विधायकों के नाम पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसमें कुछ सिंधिया समर्थकों के नाम भी शामिल है।

बता दे मंत्री बनने वालों में सबसे प्रबल दावेदारों के नाम की बात करें तो इसमें मंत्री भूपेंद्र सिंह का नाम सबसे पहले आता है जो पिछली सरकार में नगरी विकास मंत्री रहे। इसके अलावा भूपेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भी रह चुके हैं, इसलिए उनके गृहमंत्री बनने की संभावना बढ़ जाती है। दूसरा नाम कैलाश विजयवर्गीय का है, जिन्हें राजनीति में उनके सख्त फैसलों के लिए जाना जाता है और तीसरा नाम प्रहलाद सिंह पटेल का है, जो केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री भी रहे। इसके अलावा सिंधिया समर्थक गोविंद सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट के नाम पर भी चर्चाओं का दौर जा रही है।
वरिष पत्रकार लखन गुरु की माने तो गृह विभाग मुख्यमंत्री अपने पास भी रख सकते हैं। दरअसल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शपथ लेने के बाद जिस प्रकार से कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग के साथ बैठक की और संभाग स्तर पर आईपीएस अधिकारियों को प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी है, उससे लगता है की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गृह विभाग अपने पास रख सकते हैं जिससे प्रदेश में कानून व्यवस्था और मजबूत रहे।









Click it and Unblock the Notifications