MP News: घर से ही पंजीकरण कर सकेंगे रोगी, एमपी सरकार करेगी चिकित्सकीय सेवाओं में सुधार
MP News: एमपी के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि चिकित्सकीय सेवाओं के प्रदाय, मरीज़ों की सुविधा, मरीज़ों की स्वास्थ्य प्रोफाइल और उपचार की ट्रैकिंग, संसाधनों के लीकेज को रोकने और सुदृढ़ मॉनिटरिंग में एचएमआईएस पोर्टल कारगर सिद्ध होगा। शुक्ल ने चिकित्सकीय सेवाओं की प्रदाय व्यवस्था के डिजिटलीकरण के लिए एचएमआईएस पोर्टल के कॉन्सेप्ट नोट की मंत्रालय वल्लभ भवन में समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने एचएमआईएस पोर्टल के निर्माण के लिये देश एवं अन्य राज्यों के सफल मॉडल का अध्ययन कर आवश्यक प्रावधान करने के निर्देश दिये।
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव विवेक कुमार पोरवाल ने एचएमआईएस के प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। एचएमआईएस पोर्टल में पूरी तरह से डिजिटाइज्ड प्रणाली द्वारा अस्पतालों में रोगी प्रवाह और सेवाओं में सुधार किया जाएगा।

रोगी और अस्पताल के संबंध को बेहतर, पारदर्शी, आरामदायक और भरोसेमंद बनाया जाएगा। मौजूदा दवा और उपकरण सॉफ्टवेयर, एमपी-औषधि और ईएमएमएस और अन्य स्वास्थ्य संबंधी पोर्टल के साथ एकीकरण के प्रोविजन रहेंगे। पोर्टल में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कार्य का दोहराव न हो। पोर्टल में राष्ट्रीय डेटा सुरक्षा मानदंडों और कानूनी ढांचे के अनुरूप पोर्टल को निर्मित किया जाएगा।
घर से होगा पंजीयन, क़तारों में नहीं लगना होगा
एचएमआईएस पोर्टल से रोगी घर से ही पंजीकरण कर सकेंगे। चिकित्सालय में भी भीड़ रहित पर्चा निर्माण किया जा सकेगा। आभा आईडी के प्रयोग द्वारा रोगियों का समय बचाया जा सकेगा। क्यू प्रबंधन और टोकन डिस्प्ले प्रणाली से समर्थित पूरी तरह से डिजिटल प्रणाली के माध्यम से चिकित्सक को सीधे दिखाया जा सकेगा। समस्त डेटा की एंट्री एवं अपडेशन सोर्स पर किए जाने से रोगियों के बहुमूल्य समय की बचत हो सकेगी। पूरी प्रणाली वायरलेस और सुरक्षित होगी। दवा और निदान प्रणाली का पूर्ण एकीकरण होगा ,जिससे कार्य दोहराव कम होगा।
यह भी पढ़ें MP News: एमपी में 2025 होगा उद्योग वर्ष, निवेश बढ़ाने सीएम यादव प्रमुख उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा












Click it and Unblock the Notifications