MP News: ओलों से गेहूं, चने और सरसों की फसल को नुकसान, होशंगाबाद में 50 ग्राम तक के ओले

MP News: मौसम में हुए बदलाव ने मध्यप्रदेश में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सोमवार रात तेज हवा, बारिश के साथ गिरे ओलों ने खेतों में गेहूं, चना और सरसों की फसल आड़ी कर दी। नर्मदापुरम, खंडवा, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, बैतूल, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में ओले गिरे हैं। कुछ जिलों में खेतों में कटी रखी फसल पानी में डूब गई। इससे दाने काले पड़ने की आशंका है।

छिंदवाड़ा में रातभर में 1.5 इंच पानी गिरा। पचमढ़ी, शिवपुरी में भी बारिश हुई है। खजुराहो में ओलों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बैतूल प्रशासन ने सर्वे के निर्देश दे दिए हैं।

MP News: Wheat, gram and mustard crops damaged by Aloo, hail up to 50 grams in Hoshangabad.

प्रदेश में 29 फरवरी तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। 34 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए ओले - बारिश का अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि ऊपर से आ रही ठंडी हवा और पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम बदल दिया है।

नर्मदापुरम: इटारसी, डोलरिया, पतलई, सिवनी मालवा में ओलावृष्टि

नर्मदापुरम के ‎इटारसी, डोलरिया, पतलई और सिवनी मालवा में ओले गिरे हैं। ‎इटारसी के मैदानों में 50 ग्राम तक‎ के ओले बिछ गए। सोमवार रात 11 बजे के बाद मौसम में बदलाव हुआ। 5 से 10 मिनट तक ओले गिरे हैं। अचानक ओलों के साथ बारिश शुरू होते ही मैरिज गार्डन में हो रहे विवाह समारोह में लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागे। 10 मिनट बाद ओले गिरना बंद हो गए, लेकिन बारिश रुक-रुककर होती रही।

खंडवा में हरसूद और छनेरा तहसील के 10 से ज्यादा गांव ओलों से प्रभावित

खंडवा में हरसूद और छनेरा तहसील के 10 से ज्यादा गांव ओलों से प्रभावित हुए हैं। हरसूद में रात 11.32 से 11.52 तक ओलावृष्टि हुई। तेज आवाज से लोगों की नींद टूटी। देखा तो घरों के आंगन और छतों में ओले बिछे पड़े थे। सुबह खेतों में ओलों से चने की फसल गिरी मिली। हरसूद तहसील के प्रतापुरा गांव में फसलों को 100% नुकसान की बात कही जा रही है।

डोलरिया के रहने वाले किसान भगवान पटेल ने बताया कि 12 एकड़ जमीन में लगी गेहूं की फसल एक दिन पहले ही कटवाई। 25 से 30 क्विंटल गेहूं भीग गया। खंडवा शहर में भी रात 12.35 बजे बारिश हुई। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सौरव गुप्ता के अनुसार सोमवार रात में 1 बजे से 2 बजे के बीच 0.70 इंच बारिश हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+