MP News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अफसरों के दिए निर्देश, एम्स की विशेषज्ञता का लाभ लेने बनाएं समन्वय

MP News: मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय की गुणवत्ता में वृद्धि एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्ट मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) के लिए एम्स भोपाल की विशेषज्ञता का लाभ लिया जाएगा। इस व्यवस्था के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्ययोजना निर्माण के उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं एम्स भोपाल के वरिष्ठ अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कहा।

mp news

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा एवं विभिन्न क्रिटिकल स्वास्थ्य सेवाओं में एकरूपता से प्राथमिक उपचार की गुणवत्ता में सुधार होगा जो कि गंभीर मरीज़ों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्राथमिक एवं द्वितीयक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए भी एम्स भोपाल से समन्वय कर सुझाव प्राप्त किए जाएँ। उन्होंने स्वास्थ्य शिक्षा प्रदाय में भी एम्स भोपाल की विशेषज्ञता का लाभ लेने के लिए योजनाबद्ध प्रयास के निर्देश दिये।

उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि वर्तमान में एम्स द्वारा विदिशा ज़िला चिकित्सालय में इमरजेंसी सेवाओं के प्रदाय के लिये मॉडल यूनिट तैयार कर सेवाओं के प्रदाय का कार्य किया जा रहा है। साथ ही टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने एम्स भोपाल को प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों की इमरजेंसी यूनिट में मौजूदा सुविधाओं का आंकलन कर इसमें सुधार के लिए विशेष फंड दिया है।

एम्स भोपाल का प्रयास होगा कि प्रदेश में इमरजेंसी यूनिट में सुविधाओं के प्रदाय की गुणवत्ता और मानक प्रचालन प्रक्रिया में एकरूपता लाने के लिये सुझाव दिये जायें। जिससे गंभीर मरीज़ों को समय पर उचित इलाज उपलब्ध कराकर उनके जीवन को संरक्षित करने के प्रयास मज़बूत किए जा सकें।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया अहम फैसला, उच्च न्यायालय में की गई अतिरिक्त महाधिवक्ता की नियुक्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+