राजनाथ सिंह ने MP में डायनासोर से की कांग्रेस की तुलना, कहा- जल्द हो जाएगी लुप्त

MP News: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार 30 अप्रैल को मध्य प्रदेश के खंडवा पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस की तुलना डायनासोर से करतेहुए कहा कि वो भी डायनासोर की तरह ही लुप्त हो जाएगा। इतना ही नहीं, सिंह ने कांग्रेस के विरासत कानून लाने को लेकर भी जमकर कटाक्ष किया।

खंडवा पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा, भविष्य में जब बच्चों से कांग्रेस के बारे में पूछेंगे तब बच्चे कहेंगे कि कौन कांग्रेस?। देश से कांग्रेस इसी तरह से लुप्त हो जाएगी, जिस तरह से धरती से फिल्मों में दिखने वाले डायनासोर गायब हो गए।

Rajnath Singh

इतना ही नहीं, उन्होंने सूरत और इंदौर में निर्विरोध और नाम वापसी की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह तो करिश्मा हो गया। कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताते हुए कहा कि अब उसे दुनिया की कोई ताकत डूबने से बचा नहीं सकती।

महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने खंडवा में कहा कि एक समय ऐसा आया था, जब उन्होंने (महात्मा गांधी) ने कहा था कि अब कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। उस वक्त उनकी बात बात नहीं मानी गई। लेकिन, अब जनता ने ठान लिया है कि वह कांग्रेस का सफाया कर देगी।

इस दौरान रक्षा मंत्री ने वन नेशन, वन इलेक्शन का जिक्र करते हुए कहा कि अगली बार से भाजपा इस तरह के संशोधन करेगी। जिससे देश में हर 5 सालों में होने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हो सकें। यही नहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नेहरू गांधी, राजीव गांधी, मनमोहन सिंह सभी ने गरीबी मिटाने के वादे किए।

लेकिन, कोई भी गरीबी नहीं मिटा पाया। जबकि नरेंद्र मोदी ने गरीबी को चुनौती समझते हुए काम किया है। कहा कि दुनिया की कई आर्थिक संस्थाएं बताती हैं कि पिछले 7 साल में भारत मे 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। इतना ही नहीं, रक्षा मंत्री ने कांग्रेस के विरासत कानून लाने को लेकर भी जमकर कटाक्ष किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+