MP News: खेत में चारा काटने गई नाबालिग लड़की से गैंगरेप, भाई तक पहुंचा वायरल वीडियो; रोते हुए बताई आपबीती
Datia News: मध्य प्रदेश की दतिया जिले में 17 साल की नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। खेत पर चारा काट रही किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद आरोपियों ने उसका वीडियो बनाने के साथ ही उसे वायरल भी कर दिया।
वीडियो पीड़िता के भाई तक पहुंचा तो मामले का खुलासा हुआ है। पीड़िता ने देर रात जिगना थाने पहुंची और तीन युवकों पर मामला दर्ज कराया है।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और तत्काल पुलिस ने आरोपी सतेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीम में रवाना कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी जिले से बाहर फरार हो गए है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर इनका पीछा कर रही है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शाम 4 बजे खेत पर चारा काट रही थी तभी जसवंत पाल और नीरज अहिरवार वहां आ गए। जसवंत ने उसे पकड़कर मुंह दबा लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया। इसी बीच सतेंद्र भी आ गया। सतेंद्र, जसवंत और नीरज ने उसे जान से मारने की धमकी दी।जिससे डरकर उसने घर पर किसी को घटना नहीं बताई। जब भाई के पास वायरल वीडियो पहुंचा तो उसने किशोरी से पूछताछ की। तब पूरी घटना सामने आई है।
घटना का खुलासा होने के बाद पीड़िता के परिजन पिता को लेकर थाने पहुंचे और उसके बाद पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी भी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications