साइबर सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंत्री निर्मला भूरिया ने किया शुभारंभ, कही ये खास बात
MP News: साइबर सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पारिवारिक सहयोग, परस्पर संवाद और परामर्श से बेटियों को साइबर अपराध से बचाया सकता है। कहा कि बच्चों को साइबर अपराध के तौर तरीकों के बारे में निरंतर जानकारी देकर उनको जागरूक बनायें।
मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा कि बेटियों को साइबर अपराध से बचाव के लिए पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा कि बच्चों को जागरूक करने में साइबर सखी कार्यक्रम सक्रिय भूमिका निभायेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान में साइबर सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कहा कि बदलते हुए सामाजिक एवं पारिवारिक परिवेश में एकल परिवार का प्रचलन बढ़ रहा है। बच्चों को परिजनों का मार्गदर्शन मिलना जरूरी है। सबको मिलकर परिवार एवं समाज का माहौल इस प्रकार बनाना होगा जिसमें बच्चे अपने अभिभावकों से मित्रवत व्यवहार करें और बेझिझक अपनी समस्याओं को साझा कर सकें।
मंत्री ने कहा कि साइबर सखी के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को जागरूक करने में सरकार हर संभव सहायता करेगी। इस दौरान मंत्री भूरिया द्वारा साइबर सखी पोस्टर का विमोचन किया गया। तो वहीं, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महिला सुरक्षा शाखा डॉ. वीरेन्द्र मिश्रा ने मानव तस्करी और दुर्व्यापार तथा बचाव विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने परामर्श दिया कि सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी सोच समझकर साझा करें क्योंकि उसका कहीं भी दुरूपयोग हो सकता है। अहान फाउन्डेशन की फाउण्डर श्रीमती सोनाली पाटनकर ने साइबर सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अहान फाउण्डेशन द्वारा बच्चियों को साइबर अपराध से सुरक्षा के लिए ज्ञान संवर्धन एवं मानव तस्करी और दुर्व्यापार के प्रति जागरूकता के लिये साइबर सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। प्रदेश के महाविद्यालयों में बच्चियों को साइबर अपराध से बचने के लिये सुरक्षा राजदूत के रूप में सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications