MP News: करारी हार के बाद क्या पीसीसी चीफ कमलनाथ देंगे इस्तीफा? शुक्रवार को खरगे के साथ मीटिंग
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार के परिणाम सामने आने के बाद भले ही अभी किसी दिग्गज ने जिम्मेदारी न ली हो। लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। एक नेता तो पहले ही कमलनाथ से इस्तीफा देने की मांग कर चुके हैं।
बीते 6 साल से कमलनाथ कमान संभाले है। 2018 में उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा गया और कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। लेकिन इस बार तगड़ा झटका लगा। बीजेपी उन्हें पहले ही थका हुआ चेहरा और नेता कहकर तंज कसती आई हैं।

दबी जुबान में ही सही, कांग्रेस खेमे में भी एमपी में अध्यक्ष बदले जाने की मांग उठने लगी हैं। कमलनाथ ने फिलहाल इस मामले में अभी खुलकर तो कुछ नहीं बोला लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि शुक्रवार को दिल्ली में बुलाई गई बैठक के बाद कमलनाथ इस्तीफा दे सकते हैं।
मल्लिकार्जुन खरगे केन्द्रीय संगठन पदाधिकारियों के साथ एमपी में हार की समीक्षा करेंगे। कमलनाथ को भी बुलाया गया हैं। जीतने-हारने वाले सभी प्रत्याशियों के परिणामों की वजह जानने की कोशिश होगी। इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की रणनीति पर भी चर्चा होगी।
कमलनाथ के लिए राहत की बात यह है कि वह अपने गढ़ छिंदवाड़ा की सभी सातों सीटों पर अच्चा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। बाकी जगहों पर सीटों का नुकसान ही झेलना पड़ा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पीसीसी चीफ के लिए किसी युवा चेहरे को जिम्मेदारी देने का मन बनाया जा रहा हैं। इसके लिए प्रदेश के कई चेहरे है, उनमें पूर्व मंत्री जो इस बार चुनाव हार गए, वह भी शामिल हैं। खरगे एमपी में पार्टी के अन्य पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करने वाले हैं। ताकि लोकसभा चुनाव में उन गलतियों को न दोहराया जा सकें, जिनकी बदौलत प्रदेश में कांग्रेस की फजीहत हुई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के इस्तीफ़े देने संबंधी खबर पूर्णतः असत्य एवं निराधार है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी इसका खंडन करती है।
— MP Congress (@INCMP) December 7, 2023












Click it and Unblock the Notifications