MP New CM: 18 साल सीएम की कुर्सी संभालने वाले शिवराज सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा
MP New CM: मध्य प्रदेश में बीजेपी के सियासी इतिहास में एक बार फिर बड़ा और चौकाने वाला फैसला लिया गया। मोहन यादव के रूप में नए सीएम का नाम ऐलान होने के कुछ देर में ही शिवराज सिंह चौहान ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया।
शिवराज ने राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल से मुलाकात की और इस्तीफा दिया। इस दौरान शिवराज अलग अंदाज में दिखे। इसकी वजह उनके चेहरे पर साफ़ झलक रही थी। बीते 18 साल तक उन्होंने प्रदेश की कमान संभाली। राजनीति में अलग तरह का मापदंड भी स्थापित किया।

शिवराज मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा वक्त तक सीएम की कुर्सी सँभालने वाले नेता रहे है। नए सीएम के नाम का ऐलान होने के पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार बीजेपी कोई नया चेहरा सामने लाएगी। यह कयास सच साबित हुआ। अब अगले पांच साल प्रदेश की बागडोर मोहन यादव संभालेंगे।












Click it and Unblock the Notifications