Opinion: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: बुजुर्गों का 'सपना' साकार, अब हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा
MP में 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन' (mukhyamantree teerth darshan) 11 साल पूरे कर चुकी है। साल 2012 से प्रारंभ हुई इस योजना का लाभ मप्र में हर धर्म, हर जाति के लोगों को मिला है। बुजुर्ग और उनके अटेंडर के रूप में पत्नी या परिवार का कोई सदस्य भी मुफ्त में तीर्थ दर्शन का लाभ उठा रहे हैं। सरकार ने अब इससे आगे जाकर हवाई जहाज से बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराना प्रारंभ किया है। अब तक योजना में करीब 8 लाख से अधिक लोग फायदा उठा चुके हैं।

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने साल 2012 में 'मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना' (mukhyamantree teerth darshan yojana) प्रारंभ की थी, तब से अब तक लाखों लोगों को हिन्दुस्तान के कोने-कोने में स्थित तीर्थ और भगवान के दर्शन कराए जा चुके हैं। सरकार देश के अंदर ही नहीं विदेशों में स्थित तीर्थों तक के दर्शन करा रही है। लद्दाक स्थित सिंधु दर्शन, चीन में कैलाश मानसरोवर, पाकिस्तान स्थित हिंगलाज देवी मंदिर और श्रीलंका के सीता मंदिर तक के दर्शन कराने की योजना चला रही है। जाहिर है, लोगों को तीर्थ कराकर सरकार भी पुण्य की भागी बन रही है और आगामी चुनाव में इसका फायदा उसे अवश्य ही मिल सकेगा।
Recommended Video
MP में साल 2012 में लांच की गई थी योजना
MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana को जून 2012 में आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत देश में उपलब्ध तीर्थ स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। तीर्थ दर्शन योजना मध्यप्रदेश का लाभ 60 वर्ष से ज्यादा आयु के नागरिक उठा सकते हैं। सरकार ने साल 2023 से अब हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराना प्रारंभ किया है।
गरीब और वरिष्ठ नागरिकों का सपना पूरा कर रही सरकार
जैसे कि हम सब जानते हैं हमारे देश में अभी काफी ऐसे वरिष्ठ नागरिक हैं जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते हैं और ऐसे में उनका सपना अधूरा रह जाता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को आरंभ किया गया है। CM Tirth Yatra Yojana के माध्यम से प्रदेश के वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वह देश में तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल की निशुल्क यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ-साथ इन यात्राओं पर विभिन्न प्रकार की सुविधा भी वरिष्ठ नागरिकों को प्रदान की जाती हैं, इनमें खाने-पीने की सामग्री रुकने की व्यवस्था जहां आवश्यक हो बस से यात्रा तथा गाइड व अन्य सुविधाएं। इस योजना Tirth Darshan Portal का मुख्य उद्देश्य है कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों का सपना पूरा किया जाए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।
सरकार अलग से यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था करती है
खाने-पीने की सुविधा भी सरकार के द्वारा दी गई है।
यात्रा के द्वारा ठहरने के सुविधा
गाइड एवं अन्य जरूरी सुविधाएं
कुछ खास स्थलों पर जाने के लिए बस की व्यवस्था।
देश में यहां-यहां के तीर्थ दर्शन करा रही सरकार
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सरकार देश के अंदर स्थित श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री जगन्नाथ पुरी, श्री द्वारकापुरी, हरिद्वार, अमरनाथ, श्री माता वैष्णोदेवी, शिर्डी, श्री तिरुपति, अजमेर शरीफ, काशी (वाराणसी), गया, अमृतसर श्री रामेश्वरम्, श्री सम्मेद शिखर, श्रवणबेलगोला, वेलाकानी चर्च (नागपट्टनम), श्री रामदेवरा, जेसलमेर, गंगासागर,
कामाख्या देवी, गिरनार जी, पटना साहिब। इसी प्रकार मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थलों में उज्जैन, मैहर, श्री रामराजा मंदिर ओरछा, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर और मुडवारा।
पाकिस्तान और श्रीलंका और चीन स्थित तीर्थ तक के लिए पैसा दे रही सरकार
मप्र सरकार तीर्थ दर्शन योजना में केवल मप्र और देश के अंदर बने तीर्थ दर्शन में ही मदद नहीं करा रही, बल्कि लद्दाख स्थित सिंधु दर्शन योजना में वास्तविक खर्च का 50 प्रतिशत या 10 हजार रुपए सरकार देती है। इसके अलावा पाकिस्तान स्थित हिंगलाज देवी मंदिर तथा ननकाना साहिब तीर्थ, चीन में स्थित कैलाश मानसरोवर यात्रा, श्रीलंका स्थित सीता माता मंदिर, अशोक वाटिका, अकोरवाट मंदिर कंबोडिया की तीर्थ यात्रा के वास्तविक खर्च का 50 प्रतिशत या एक निश्चित राशि सरकार योजना के तहत प्रदान करती है।












Click it and Unblock the Notifications